परिवार में नए मेहमान के आगमन होगा, यहां देखें धनु राशि का 21 से 27 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Sep 2025 7:21 AM

विज्ञापन

धनु राशि के लिए 21 सितंबर से 27 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Sagittarius Weekly Horoscope 21 to 27 September 2025: धनु राशि के लिए 21 सितंबर से 27 सितंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope 21 to 27 September 2025: सितंबर माह का चौथा सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल.

धनु साप्ताहिक राशिफल 21 सितंबर से 27 सितंबर 2025

कैरियर

इस सप्ताह उम्रदराज़ जातकों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी. नियमित दिनचर्या में सुबह-शाम पार्क में जाकर लगभग 30 मिनट तक टहलना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगा. इसके साथ ही धूल भरी या प्रदूषित जगहों पर जाने से जितना संभव हो बचें, ताकि श्वसन या एलर्जी जैसी समस्याएं न बढ़ें.

आर्थिक जीवन में संतुलन और वृद्धि

राहु ग्रह के आपकी राशि के पहले भाव में होने के कारण इस सप्ताह खर्चों में वृद्धि की संभावना है. हालांकि, चंद्र राशि के पांचवें भाव में गुरु ग्रह की उपस्थिति आपके लिए राहतकारी रहेगी. इस ग्रह स्थिति के चलते आपकी आमदनी में अच्छा खासा इज़ाफा हो सकता है, जिससे आर्थिक जीवन में संतुलन बैठाना आसान होगा.

पारिवारिक जीवन में खुशी और उत्सव

इस सप्ताह कुछ जातकों के परिवार में नए मेहमान के आगमन से खुशी और उत्सव का माहौल बनेगा. घर में स्वादिष्ट व्यंजन बनेंगे और लंबे समय बाद पूरे परिवार के साथ बैठने और समय बिताने का अवसर मिलेगा. यह समय पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने और एकजुटता बढ़ाने के लिए उपयुक्त रहेगा.

करियर और नए अवसर

इस पूरे सप्ताह आपकी राशि में कई ग्रहों की अनुकूल उपस्थिति पेशेवर जीवन में अच्छे नतीजे देगी. जिन लोगों का मुख्य व्यवसाय या नौकरी है, उनके लिए भी यह समय अनुकूल साबित होगा. जो लोग अपने मौजूदा कार्यक्षेत्र से अलग कोई नया व्यवसाय या प्रोजेक्ट शुरू करने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहेगा.

छात्रों के लिए समय प्रबंधन

छात्रों के लिए यह सप्ताह थोड़ी चुनौतीपूर्ण स्थिति लेकर आ सकता है. छुट्टियों का समय घरेलू वस्तुओं की मरम्मत या अन्य कार्यों में बीत सकता है, जिससे पढ़ाई पर ध्यान कम हो सकता है. खासकर तब जब किए गए प्रयासों के बावजूद चीजें ठीक न हों, इस कारण निराशा का अनुभव हो सकता है.

उपाय

शनिवार के दिन दिव्यांगों को भोजन करवाना इस सप्ताह आपके लिए शुभफलदायक रहेगा. यह उपाय न केवल आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाएगा बल्कि आपके कार्यों में स्थिरता और सफलता के योग भी बढ़ाएगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola