Sagittarius Monthly Horoscope October 2024: धनु राशि वालों के पारिवारिक जीवन में अशांति का माहौल बना रहेगा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Sep 2024 11:15 AM
Sagittarius Monthly Horoscope October 2024
Sagittarius Monthly Horoscope October 2024: धनु राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल अक्टूबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं धनु राशि का मासिक राशिफल.
Sagittarius Monthly Horoscope October 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि अक्टूबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.
पारिवारिक जीवन
धनु राशि वाले को यह माह पारिवारिक सुख के स्वामी वृहस्पति छठे भाव में बैठे है चौथे भाव में राहु है इनके ऊपर केतु तथा सूर्य की दृष्टी बना हुआ है जिसे पारिवारिक जीवन में तनाव बनेगा. बिना मतलब के पारिवारिक निजी रिश्तों में खिंचाव बनेगा, जिससे पारिवारिक जीवन में पूरे महीना अशांति का माहौल बना रहेगा .इस माह आप अपने को नियंत्रित करके रखे तब पारिवारिक रिश्ता ठीक रह सकता है.माह के अंतिम सप्ताह से परिवार में धीरे -धीरे प्रसन्नता बन जाएगी.भाई बहन का सहयोग मिलना आरम्भ होगा.इस माह कोई नया कार्य नहीं करें.
Capricorn Monthly Horoscope October 2024: मकर राशि के जातकों को इस माह आपको सावधान रहना होगा
व्यापार तथा नौकरी
व्यापारी के लिए लिए अक्तूबर माह में ग्राहक के साथ बातचित ठीक ढंग से करे.अपने क्रोध पर नियंत्रण करे व्यापार भाव के स्वामी बुध एकादश भाव में है मंगल सातवे भाव में विराजमान है जिसे जो लोग साझे में बिजनेश किए है उनको सतर्क रहना पड़ेगा दोनों का रिश्ता टूट सकता है साथ ही आर्थिक क्षति भी होगी. इसलिए प्रयास करे व्यापारिक रिश्ता टूटे नहीं .नौकरी करने वाले को कार्य क्षेत्र में समझदारी के साथ काम करना पड़ेगा दशम भाव में सूर्य के साथ केतु है आधिकारी के साथ अनबन बनेगा. कार्य स्थल पर ध्यान नहीं देने पर माहौल खराब हो सकता है.
शिक्षा तथा करियर
विधार्थियो के लिए यह माह लाभकारी होगा.पढाई में खूब मेहनत करेगे शिक्षा के क्षेत्र में किए गए मेहनत का परिणाम अनुकूल रहेगा.पंचम भाव के स्वामी मंगल सप्तम भाव में है. शिक्षा में तनाव बना हुआ था. वह दूर होगा.उच्य शिक्षा की पढाई करने वाले के लिए उन्नति के मार्ग खुलेगे.करियर में आपको उतार चढ़ाव बनेगा.करियर में परेशानी बनेगी 17 अक्तूबर से करियर में आप उन्नति करेगे. कार्य क्षेत्र में ध्यान दे कांपटिसन की तैयारी कर रहे है इस माह रिजल्ट के लिए इंतजार करना पड़ेगा .
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन में अक्तूबर के महिना बहुत ही उत्तम रहेगा प्रेमी के साथ खूब रोमांस करेगे दोनों के बिच आपसी असमंजस बनी हुई थी वह दूर होगा.आप दोनों के रिश्ते मजबूत बनेगा.जो लोग लिविंग रिलेशन में है एक दूसरे के प्रति बहुत आकर्षित रहेगें 20 अक्तूबर के बाद दोनो के रिश्ते में तनाव बनेगा. वैवाहिक जीवन में समस्या बनेगा सप्तम भाव में मंगल बैठे है आप दोनों के रिश्ते में अनबन बनेगा. आप दोनों बात चित करते समय सावधानी रखे .
स्वास्थ्य
इस माह स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.छठे भाव में वृहस्पति है सप्तम भाव में मंगल दशम भाव में सूर्य तथा केतु बैठे है स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरुरत है इस माह पेट तथा छाती से सम्बंधित समस्या बनेगा.
लकी नंबर: 1
लकी कलर: केशरी
उपाय
गुरुवार को विष्णु भगवान का पूजन करे ,विधार्थियों को भोजन कराए.
प्रतिदिन सुबह में भगवान सूर्य को तांबे या पीतल के लोटे में जल लेकर उसमे लाल फुल ,लाल चन्दन,डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दे.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










