अनावश्यक खर्चों से बचना होगा, यहां देखें मीन राशि का 21 से 27 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Sep 2025 7:21 AM

विज्ञापन

मीन राशि के लिए 21 सितंबर से 27 सितंबर 2025 का राशिफल

Pisces Weekly Horoscope 21 to 27 September 2025: मीन राशि के लिए 21 सितंबर से 27 सितंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope 21 to 27 September 2025: सितंबर माह का चौथा सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

मीन साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 सितंबर 2025

पिछले सप्ताह जिन जातकों ने अपच, जोड़ों के दर्द या सिरदर्द जैसी समस्याओं को लेकर लापरवाही बरती थी, वे इस सप्ताह से स्वास्थ्य को प्राथमिकता देंगे. स्वस्थ जीवन की अहमियत समझते हुए आप अपने खानपान, दिनचर्या और व्यायाम में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करेंगे. आपके ये प्रयास आपके आस-पास के लोगों को भी प्रेरित करेंगे और वे आपका उत्साह बढ़ा सकते हैं.

आर्थिक स्थिति पर नियंत्रण

यह सप्ताह आर्थिक मामलों में बहुत लाभदायक नहीं दिखाई दे रहा है. ऐसे में आपको अपनी जेब पर नजर रखनी होगी और अनावश्यक खर्चों से बचना होगा. अन्यथा अचानक आई आर्थिक तंगी के कारण परिवार के सदस्यों के बीच शर्मिंदगी महसूस हो सकती है. सोच-समझकर खर्च करना इस समय आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण रहेगा.

परिवार में नई खुशियां

इस सप्ताह परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है. योग बन रहे हैं कि किसी सदस्य को नई नौकरी या प्रमोशन मिल जाए, जिससे घर की आमदनी में इजाफा होगा. साथ ही घर के नवीनीकरण या उससे जुड़े फैसले, जो लंबे समय से रुके हुए थे, उन्हें पूरा करने की संभावना भी बढ़ेगी. यह समय पारिवारिक सामंजस्य को मजबूत करने के लिए भी उपयुक्त रहेगा.

करियर और रचनात्मकता का विस्तार

इस समय आपके काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करना सबसे अधिक आवश्यक है. आपकी कार्य क्षमता और रचनात्मकता का विस्तार होगा, इसलिए इसका उचित लाभ उठाते हुए हर अवसर से अपने करियर को नई दिशा देने का प्रयास करें. यह समय नए विचारों को अपनाने और उन्हें अमल में लाने के लिए भी अच्छा है.

शिक्षा में आ सकती हैं चुनौतियां

इस सप्ताह पढ़ाई करने वाले जातकों को अपने शिक्षकों का अपेक्षित सहयोग मिलने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. इसके कारण कुछ विषयों को समझने में दिक्कत आ सकती है. हालांकि यह समय आत्मनिर्भरता और अपनी मेहनत पर विश्वास करने का भी संकेत दे रहा है.

उपाय

इस सप्ताह प्रतिदिन “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 21 बार जाप करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola