ePaper

Pisces Monthly Horoscope October 2024: मीन राशि के जातकों के लिए पारिवारिक संपति को लेकर विवाद बन सकता है

Updated at : 28 Sep 2024 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
Pisces Monthly Horoscope October 2024

Pisces Monthly Horoscope October 2024

Pisces Monthly Horoscope October 2024: मीन राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल अक्टूबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मीन राशि का मासिक राशिफल.

विज्ञापन

Pisces Monthly Horoscope October 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि अक्टूबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा. इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

पारिवारिक जीवन

मीन राशि वाले को पारिवारिक जीवन में माह के शुरूआत में बढ़िया रहने वाला है सुख के भाव में मंगल बैठे है.रिश्तेदार के सहयोग मिलेगा इस माह आप लड़ाई -झगडा से दूर रहे.ज्यादा से ज्यादा समय परिवार को दे परिवार में बातचीत करते समय सावधानी रखे. बेवजह के बात नहीं करे. पारिवारिक संपति को लेकर विवाद बन सकता है.भाई बहन का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक खर्च बढ़ जायेगा.माता के स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार में इस माह लाभ नहीं होगा व्यापार के स्वामी बुध आठवें भाव में है बिजनेश भाव में केतु और सूर्य बैठे है इस माह व्यापार में निवेश नहीं करे.व्यापार में नुकसान होगा.व्यापार में जल्दबाजी नहीं करे.बाजार में आपके प्रति नकारत्मक विचार बनेगा.ग्राहक से बात करते समय सावधानी रखें.उधार नहीं दे पैसा फंस जायेगा.नौकरी करने वाले को मिला जुला रहने वाला है. नौकरी के स्वामी वृहस्पति तीसरे भाव में है सहकर्मी के साथ मिलकर कार्य करें. 09 अक्तूबर के बाद थोडी परेशानी बनेगी.अधिकारी को नाराज नहीं करें.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों को इस माह अपने पढाई पर ध्यान दे.ग्रहों का सहयोग मिलेगा. आप शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति करेगे.पढाई को लेकर चिंता बनी हुई थी वह दूर होगा.अगर आपको शिक्षा में अवरोधक बन रहा है अध्यापक से मिलकर निराकरण करे उचित रास्ता मिलेगा .करियर में आप अगर मेहनत करेगे तब ठीक रहेगा करियर भाव के स्वामी सूर्य 17 अक्तूबर तक सप्तम भाव में रहेंगे उसके बाद आठवें भाव में जायेंगे इसलिए आपके करियर में माह के अंत तक उन्नति खूब होगी और नौकरी में अच्छा प्रदर्शन रहेगा.

प्रेम जीवन


प्रेम सम्बन्ध माह के शुरूआत बहुत बढ़िया रहने वाला है प्रेमी के साथ बहार की सैर सपाटा खूब करेगे प्रेमी पर खर्च भी करेगे. लेकिन प्रेमी के साथ कुछ बात को लेकर अनबन बन सकती है.इसका कारण रहेगा दोनो के बिच आपसी तालमेल की कमी. शनि का दृष्टी पंचम भाव पर है नए प्रेम रिश्ते बन सकते है .वैवाहिक जीवन में संबल कर रहे ग्रहों की अनुकूल स्थिति नहीं है पत्नी के साथ तनाव बनेगा. इसलिए प्रयास करे संभल कर बात चित करे रिश्ते में प्रस्संता बनी रहे .जिनके वैवाहिक जीवन में कोर्ट कचहरी में विवाद चल रहा है उसमे कड़ी प्रावधान हो सकता है.

स्वास्थ्य


इस माह स्वास्थ्य ठीक ठीक नहीं रहेगा.स्वास्थ्य भाव के स्वामी तीसरे भाव में बैठे है पहला भाव में राहु बैठे है सप्तम भाव में केतु सूर्य होने के कारण स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करे .थोडी सी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकता है शनि अनुकूल नहीं रहने के कारण पैर में परेशानी बनेगा ,पैर में दर्द तथा सुजन और मोच की समस्या बन सकती है.17 अक्तूबर के बाद शारीर में पानी की कमी बनेगा .

लकी नंबर: 5
लकी कलर: नीला

उपाय


श्रीविष्णुसहस्रनाम का पाठ करे ,
प्रत्येक दिन बजरंग बाण का पाठ करे .

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola