Pisces Monthly Horoscope June 2025: मीन राशि वाले बड़ी डील और नए अवसर सामने आएंगे, पढ़ें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 May 2025 6:05 PM
Pisces Monthly Horoscope June 2025
Pisces Monthly Horoscope June 2025: जून 2025 में मीन राशि के लोगों के लिए जीवन में कई नए अनुभवों का समय आने वाला है. परिवार, करियर, स्वास्थ्य और प्रेम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार ग्रहों की स्थिति महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है. आइए जानते हैं पूरा मासिक राशिफल.
Pisces Monthly Horoscope June 2025: जून का महीना शुरू होते ही यह स्वाभाविक है कि मन में अनेक सवाल उठते हैं — क्या यह महीना मेरे और मेरे परिवार के लिए शुभ रहेगा? व्यापार में लाभ होगा या नई चुनौतियाँ आएंगी? नौकरी में तरक्की होगी या नहीं? इन तमाम सवालों के जवाब लेकर आए हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा, जिन्होंने आपकी राशि और ग्रहों की चाल को देखते हुए मीन राशि वालों के लिए जून 2025 का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया है.
मीन राशि जून 2025 का मासिक राशिफल
पारिवारिक जीवन
- ग्रहों की अनुकूलता के कारण जून का महीना पारिवारिक दृष्टि से बेहद सकारात्मक रहेगा.
- परिवार में उत्साह और एकजुटता का माहौल बना रहेगा.
- मांगलिक कार्य जैसे शुभ आयोजन की संभावनाएँ हैं, जिससे परिवार में हर्षोल्लास बढ़ेगा.
- भाई-बहनों और रिश्तेदारों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा.
- माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, सतर्क रहें.
व्यापार और नौकरी
- व्यापारियों के लिए यह महीना मिलाजुला लेकिन लाभकारी रहेगा.
- थोक व्यापारियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक समय है — बड़ी डील और नए अवसर सामने आएंगे.
- व्यापार संबंधित यात्रा से लाभ मिलेगा.
- नौकरीपेशा लोगों के लिए सम्मान और सफलता का समय है — आपकी सूझबूझ और समझदारी से कार्यक्षेत्र में यश और मान प्राप्त होगा.
शिक्षा और करियर
- विद्यार्थियों को इस माह पढ़ाई में लापरवाही नहीं करनी चाहिए — इससे नुकसान हो सकता है.
- कॉलेज और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र यदि मेहनत और निरंतरता बनाए रखें, तो उन्हें सफलता मिलेगी.
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह उन्नति का समय है.
- करियर में नया मोड़ और अवसर सामने आएंगे.
प्रेम जीवन
- प्रेम संबंधों के लिए यह माह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा.
- माह की शुरुआत में प्रेमी से विवाद संभव है, रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखना बेहद ज़रूरी होगा.
- 7 जून के बाद प्रेम जीवन में मधुरता लौटेगी, लेकिन बातों को ज़्यादा साझा करने से बचें.
- वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा — पति-पत्नी एक-दूसरे को समय देंगे और साथ में अच्छा समय बिताएंगे.
स्वास्थ्य
- स्वास्थ्य को लेकर यह माह चुनौतीपूर्ण रहेगा.
- राहु-केतु की अशुभ स्थिति के कारण अलग-अलग समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.
- 7 जून के बाद पेट संबंधित समस्या और फोड़े-फुंसी, हड्डियों की तकलीफ संभव है.
- खानपान में सावधानी रखें, सुबह टहलना और संतुलित आहार दिनचर्या में शामिल करें.
शुभ अंक और रंग
- लकी नंबर: 9
- लकी कलर: संतरी
उपाय
- मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें, बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं.
- शनिवार को शनि देव का पूजन करें, काले तिल का दान करें.
व्यक्तिगत परामर्श हेतु संपर्क करें
यदि आप अपनी जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न परामर्श या किसी व्रत-त्योहार की विस्तृत जानकारी चाहते हैं, तो आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










