ePaper

Monthly Tula Rashifal November 2022: नवंबर माह का तुला राशिफल, दांपत्य जीवन में निकटता रहेगी

Updated at : 31 Oct 2022 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Tula Rashifal November 2022: नवंबर माह का तुला राशिफल, दांपत्य जीवन में निकटता रहेगी

November 2022 Horoscope नवंबर माह का  तुला राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल नवंबर  2022 horoscope in hindi : तुला राशिवालों के लिए नवंबर माह का  दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार नवंबर माह का  राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

तुला राशि- इस माह घरेलू कार्य करते समय सावधानी बरतें.घर और बाहर दोनों जगह सामंजस्य बैठाना थोड़ा मुश्किल होगा.धार्मिक कार्य पूर्ण होंगे बहूमूल्य सामान का ध्यान रखें. संतान से कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी. मन में शांति बनी रहेगी. रिश्तेदारों से मिलना होगा. बड़ा निवेश करने से बचें.

पनी प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे

नयी चीज की शुरुआत करना फलदायक रहेगा.व्यवसायियों को अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए नए ऑफ़र के माध्यम से कम मुनाफे का व्यापार करने की नौबत आ सकती है,लेकिन इससे कुल मिलाकर कम लाभ में अधिक काम हो सकता है.नौकरीपेशा भी प्रतिद्वंद्वियों और दुश्मनों पर काबू पाकर अपनी प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे.किसी अपरिचित विपरीत लिंगीय पात्र के साथ निकटता बढ़ सकती है.दांपत्य जीवन में निकटता रहेगी.आप दूर के सहयोगियों के साथ बातचीत पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे.

आपके बीच सुखद मुलाकात और डीनर का आयोजन हो सकता है.माह के अंतिम दिन आपको रिश्ते में थोड़ा तनाव महसूस होने या अपने प्रियजन से अलग होने की संभावना है.आपका स्वास्थ्य समग्र रूप से बेहतर रहेगा,हालांकि बाद के चरण में पेट की बीमारियों,सांस की तकलीफ,चक्कर आना,गले में खराश या सूजन आदि से संभल कर रहें.यदि आप नियमित व्यायाम,योग और मेडिटेशन पर ध्यान केंद्रित करते हैं,तो राहत मिलेगी.

उपाय

इस माह किसी सुहागन स्त्री को सुहाग के सामान का दान करें.नियमित रूप से सफेद गाय को हरी घास खिलाने से घर-परिवार के दोष दूर होंगे.खासकर वायव्य कोण (घर की पश्चिम-उत्तर दिशा) में पैसा रखने से लाभ होगा.

  • शुभ अंक:- 3

  • शुभ रंग :- नीला

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola