Monthly Mithun Rashifal March 2024: मार्च माह का मिथुन राशिफल, जानें कैसा बीतेगा ये महीना
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Feb 2024 5:36 PM
March 2024 ka Mithun Rashifal
Monthly Mithun Rashifal March 2024: सभी लोग जानना चाहते है़ कि मार्च महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.
व्यापार तथा नौकरी
व्यापारी के लिए यह माह लाभ देने वाला रहेगा. बृहस्पति आपके एकादश भाव में बैठे है जिसके कारण आपके व्यापार में खूब लाभ होगा. व्यापार के लिए आपको यात्रा करना पड़ सकता है यह यात्रा आपके लिए उतम रहेगा आपके पुराने ग्राहक आपसे जुड़ जायेगे.इस समय आप नए व्यापार की योजना बनाए है उसमे आप सफल रहेंगे,जो लोग थोक भाव में व्यापार कर रहे है उनको मनचाहा लाभ होगा , नौकरी करने वाले को आपके कार्य क्षेत्र में बने हुए परेशानी दूर होगा राहु दशम भाव में बैठे है आप अपने कार्य से प्रसन्न रहेगे लेकिन 14 मार्च से आपके दशम भाव में राहु और सूर्य की युति बनेगी जिसे आपके कार्य क्षेत्र में परेशानी बढ़ जायेगा आपके ऊपर झूठा आरोप लग सकता है.
शिक्षा तथा करियर
विधार्थियों के शिक्षा के क्षेत्र में आप नए योजना बनायेगे ,जो लोग उच्य शिक्षा की पढाई कर रहे है उनको सफलता मिलेगी. आपके पंचम भाव के स्वामी नवम भाव में शनि के साथ है जिसके कारण आपके परीक्षा के परिणाम संतोषजनक रहेगा. करियर में आप सफल रहेंगे नौकरी करने वाले को कार्य में हो रही परेशानी दूर होगा आपके द्वारा कार्य में किया गया प्रयास में आपको सफलता मिलेगी .14 मार्च के बाद आपके करियर में उतार चढाव बनेगा जो लोग नए नौकरी की तलाश में है उनको इस माह इंतजार करना पड़ेगा .
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन बहुत ही उतम रहने वाला है ,बृहस्पति का सप्तम दृष्टि पंचम भाव पर बन रहा है जिसके कारण आप दोनों का प्रेम सम्बन्ध बहुत ही मजबूत रहेगा ,आप प्रेमी के साथ मिलने का प्लान बना सकते है .जो लोग अविवाहित है उनका विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है रिश्ते को लेकर परिवार के लोग प्रसन्न रहेगे.जो लोग विवाहित है उनका दाम्पत्य जीवन बहुत ही खुशमय रहेगा 14 मार्च के बाद आपके दाम्पत्य जीवन में प्रसंता बढ़ जाएगी ,लेकिन मंगल के कारण आपके ससुराल से तनाव बनेगा.
स्वास्थ्य
इस माह स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बढ़ेगा मंगल और शुक्र आठवें भाव में बैठने के कारण रक्त तथा गुप्त रोग आपको परेशान करेगा,जिसको बावसीर है खान -पान पर नियंत्रण रखे.इस समय आप विषय वासना से बचे ,रोड पर चलते समय सावधानी रखे .14 अप्रेल के बाद आपके स्वस्थ्य ठीक रहेगा.
लकी नंबर 8
लकी कलर भूरा
उपाय
बुधवार को मंदिर में संध्या के समय कला तील का दान करे.
प्रतिदिन हनुमान चालीसा या बजरंगबाण का पाठ करे लाभ मिलेगा.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










