मिथुन राशिफल 9 अप्रैल 2026: लव लाइफ में रोमांस, बिजनेस में बड़ी डील के संकेत
Published by : Neha Kumari Updated At : 09 Apr 2026 4:45 AM
9 अप्रैल 2026 का मिथुन राशिफल
Aaj Ka Mithun Rashifal 9 april 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Mithun Rashifal 9 april 2026: आज मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का आपकी राशि में होना सौभाग्य लेकर आएगा. चंद्रमा का सप्तम भाव में गोचर दांपत्य जीवन और साझेदारी के लिए शुभ है. बुध-राहु की स्थिति आपको बौद्धिक रूप से तीव्र बनाएगी. मीन राशि में स्थित ग्रहों के कारण पिता के स्वास्थ्य या करियर को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है.
करियर/बिजनेस: करियर के लिहाज से आज का दिन शानदार रहेगा. नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. गुरु का प्रभाव आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगा. आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी. कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा और लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे.
लव लाइफ: आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा. पार्टनर के साथ फोन पर मीठी बातें होंगी और भविष्य की प्लानिंग भी हो सकती है. प्रपोज करने के लिए समय अनुकूल है. शाम को कैंडल लाइट डिनर का योग बन रहा है. आपसी समझ और प्यार बढ़ेगा, तनाव दूर होगा.
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी. मानसिक रूप से आप खुद को काफी फिट महसूस करेंगे. हालांकि, गले या कंधे में हल्का खिंचाव हो सकता है. सुबह की सैर करना आपके लिए लाभदायक रहेगा.
- सावधानी: पारिवारिक विवादों से दूर रहें.
- उपाय: पक्षियों को भीगा हुआ बाजरा खिलाएं.
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: हरा
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










