ePaper

मिथुन राशिफल 27 जनवरी 2026: पार्टनर के साथ पुराने गिले-शिकवे होंगे दूर, रिश्तों में बढ़ेगा भावनात्मक जुड़ाव

Updated at : 27 Jan 2026 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
मिथुन राशिफल 27 जनवरी 2026: पार्टनर के साथ पुराने गिले-शिकवे होंगे दूर, रिश्तों में बढ़ेगा भावनात्मक जुड़ाव
मिथुन आज का राशिफल 27 जनवरी 2026

Mithun Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानें आज का मिथुन राशिफल.

विज्ञापन

Mithun Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: आज 27 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 04 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में हैं. चंद्रमा मेष राशि में है उपरांत वृषभ राशि मे गोचर करेंगे. गुरु मिथुन, शनि मीन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित है.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार ….

Mithun Aaj Ka Rashifal मिथुन आज का राशिफल

आज बातचीत और आइडिया से काम बनेगा. इंटरव्यू या मीटिंग में सफलता मिल सकती है. पुराने दोस्त या प्रेमी से बात होकर मन खुश रहेगा. मानसिक तनाव से बचें. आराम जरूरी है.

करियर / बिजनेस: स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा, लेकिन ध्यान भटक सकता है, इसलिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी है. अच्छे रिज़ल्ट पाने के लिए लगातार रिवीजन करें. प्राइवेट जॉब में नए काम या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में नए कॉन्टैक्ट बनेंगे, लेकिन आज किसी भी तरह का कान्ट्रैक्ट साइन करने से पहले शर्तें अच्छी तरह पढ़ लें. जॉब बदलने की सोच है तो अभी रिसर्च करना बेहतर रहेगा.

रिलेशनशिप (परिवार): घर में बातचीत का माहौल बना रहेगा. माता–पिता के साथ किसी अहम विषय पर चर्चा हो सकती है. भाई–बहन के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, लेकिन किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर गलतफहमी न पालें. मेहमानों के आगमन से घर में हलचल बढ़ सकती है.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन अहम रहेगा. छोटी बातों पर बहस हो सकती है, लेकिन खुलकर बात करेंगे तो रिश्ता संभल जाएगा. सिंगल लोगों की किसी से ऑनलाइन या फोन पर बातचीत शुरू हो सकती है. पुराने क्रश से संपर्क बढ़े, तो सीमाएं तय रखें.

स्वास्थ्य: मानसिक रूप से एक्टिव रहेंगे, लेकिन ओवरथिंकिंग थकान दे सकती है. सिरदर्द या आंखों में तनाव महसूस हो सकता है. स्क्रीन टाइम कम रखें, पर्याप्त नींद लें और पानी ज्यादा पिएं.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (सोमवार):

चंद्र देव को दूध मिला जल अर्पित करें.
“ॐ सोम सोमाय नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.
सफेद रंग के वस्त्र या चावल का दान करें.
रात में चंद्रमा को देखकर मन को शांत करें.
नोट: यह उपाय मानसिक स्थिरता, एकाग्रता और भावनात्मक संतुलन को मजबूत करने में सहायक माना जाता है.

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 3

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 27 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और नक्षत्र-योग व करण

Also Read:- February 2026 Festival List: फरवरी में माघ पूर्णिमा, महाशिवरात्रि, सूर्य ग्रहण और विजया एकादशी कब है? देखें सभी व्रत-त्योहारों की संपूर्ण सूची

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola