मिथुन राशिफल 22 जनवरी 2026: आज कार्यस्थल पर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल

Updated at : 22 Jan 2026 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
Mithun Aaj Ka Rashifal
मिथुन आज का राशिफल 22 जनवरी 2026

Mithun Aaj Ka Rashifal 22 January 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानें आज का मिथुन राशिफल.

विज्ञापन

Mithun Aaj Ka Rashifal 22 January 2026: आज है 22 जनवरी 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो रात 1 बजकर 17 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. आज गणेश जयंती है. आज विनायक चतुर्थी व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा का विधान है. सूर्योदय कालीन आज की ग्रह स्थिति की बात करें तो सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में मौजूद हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं. शनि मीन राशि में हैं. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन गुरुवार ….

आज का राशिफल

Mithun Aaj Ka Rashifal मिथुन आज का राशिफल

आज खर्चे ज्यादा हो सकते हैं. सेहत को लेकर सतर्क रहें और जल्दबाजी से बचें. काम का सही समय पर प्रबंधन करेंगे तो अच्छे नतीजे मिलेंगे. घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा और मन में कुछ नया करने का विचार आएगा. आज लव में आपकी बातों का असर बहुत होगा, इसलिए मीठी वाणी रखें.

करियर / बिजनेस: बिजनेस में पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा और कोई अहम डील फाइनल हो सकती है. मीटिंग्स और बातचीत आपके पक्ष में जाएंगी. यात्रा से जुड़े काम सफल रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है, लेकिन जॉब बदलने का प्लान आज टालना ही समझदारी होगी. जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी दे सकता है.

रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में सहयोग और संतुलन बना रहेगा. घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. किसी रिश्तेदार या मित्र से जुड़ी सकारात्मक खबर मिल सकती है. आपकी समझदारी से घर का माहौल हल्का और खुशहाल रहेगा.

लव लाइफ: पार्टनर का पूरा सहयोग और भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा. आपसी समझ बेहतर होगी. सिंगल लोगों के लिए नया कनेक्शन बन सकता है, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई वादा न करें. रिश्ते को समय देना आज ज्यादा जरूरी है.

स्वास्थ्य: आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. ज्यादा स्क्रीन टाइम से बचें और आंखों को पर्याप्त आराम दें. सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है. पानी ज्यादा पिएं और नींद पूरी रखें.

आज की सावधानी

कोई भी बड़ा फैसला आज टालें.
सेहत, खासकर आंखों को लेकर लापरवाही न करें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (गुरुवार)

बुध देव और गणेश जी की पूजा करें.
सुबह दूर्वा अर्पित करें और 11 बार मंत्र जप करें – ॐ बुं बुधाय नमः.
हरी मूंग या हरी सब्ज़ी का दान करें.
नोट: यह उपाय मिथुन राशि वालों को एकाग्रता, वाणी की स्पष्टता और सही निर्णय लेने की शक्ति देता है.

शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 6

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 22 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति

Also Read:- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर दुर्लभ गजकेसरी योग, विद्यार्थियों की चमकेगी किस्मत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola