मिथुन राशिफल 18 अप्रैल 2026: क्या सावधानी से मिलेगा फायदा या अचानक मौके आएंगे?
Published by : Neha Kumari Updated At : 18 Apr 2026 4:45 AM
18 अप्रैल 2026 का मिथुन राशिफल
Aaj Ka Mithun Rashifal 18 April 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Mithun Rashifal 18 April 2026: आज गुरु का आपकी राशि में होना सौभाग्य लेकर आया है. चंद्रमा का एकादश भाव में गोचर आय के नए स्रोत खोल सकता है. बड़े भाइयों और मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. लंबे समय से अटकी हुई योजनाएं आज पूरी हो सकती हैं. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
करियर/बिजनेस: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शानदार है. पुराने निवेश से बड़ा लाभ हो सकता है. शेयर बाजार या सट्टा/लॉटरी से जुड़े लोगों को आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धि और कौशल की प्रशंसा होगी. नए व्यापारिक संबंध बनेंगे जो भविष्य में अत्यंत लाभदायक सिद्ध होंगे.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन यादगार रहेगा. पार्टनर के साथ फोन पर भविष्य की सुखद चर्चाएं होंगी. जो लोग सिंगल हैं, उन्हें प्रपोजल मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी. डिनर पर जाकर आप अपने रिश्तों को नई गहराई दे सकते हैं. रोमांस भरपूर रहेगा.
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में दिन अच्छा है. पुराने रोगों से राहत मिल सकती है. शारीरिक स्फूर्ति महसूस होगी. सुबह की सैर और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना फायदेमंद रहेगा.
- सावधानी: आलस्य के कारण बनते काम न बिगड़ने दें.
- उपाय: गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें.
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: हरा
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










