मिथुन राशिफल 11 मार्च 2026: क्या आज मानसिक तनाव बढ़ाएगा परेशानी या सेहत में रहेगा संतुलन?

Updated at : 11 Mar 2026 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Mithun Rashifal

आज का मिथुन राशिफल

Mithun Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Mithun Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए अवसर लेकर आएग. आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा का संचरण विरोधियों पर आपकी विजय और सफलता सुनिश्चित करने वाला है. आज काम में अधिक मेहनत और सतर्कता से बिजनेस मे लाभ होगा.

करियर-बिजनेस: आपकी राशि में स्थित गुरु और भाग्य भाव के बुध के कारण अटके हुए प्रोजेक्ट्स गति पकड़ेंगे, नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित मंच मिलेगा. आय में वृद्धि होगी. आज नई योजनाओं से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा. पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. रिश्तों में ईमानदारी बरतें और एक-दूसरे की छोटी गलतियों को माफ करना सीखें. प्रेम संबंधों में स्पष्ट और शांत संवाद बनाए रखना बेहतर रहेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. उदर विकार या मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं. बाहर के खान-पान से परहेज करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. आज शुगर के रोगी अपनी जांच जरूर करायें.

सावधानी: कर्ज के लेन-देन से बचें और कानूनी मामलों में लापरवाही न करें.

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और पक्षियों के लिए पानी रखें.

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 11 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: लव राशिफल 11 मार्च 2026: आज इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola