आज मिथुन राशि पर गुरु की विशेष कृपा, विरोधियों पर पाएंगे जीत

10 अप्रैल 2026 का मिथुन राशिफल
Aaj Ka Mithun Rashifal 10 April 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Mithun Rashifal 10 April 2026 : आज मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का अपनी ही राशि में होना बेहद शुभ और वरदान साबित होगा. मीन राशि में स्थित चार ग्रह आपके करियर में बड़े बदलाव के संकेत दे रहे हैं. हालांकि, दोपहर के बाद का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय पहले ही ले लेना बेहतर रहेगा. संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है.
करियर/बिजनेस: नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. व्यवसाय में नए संपर्क लाभ दिलाएंगे. निवेश के लिए दिन अनुकूल है और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धिमानी से आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे. नई तकनीक का उपयोग व्यापार में लाभदायक साबित होगा.
लव लाइफ: आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा. पार्टनर के साथ फोन पर मीठी बातचीत पुरानी यादों को ताजा कर देगी. अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है. आप अपने पार्टनर को कोई सरप्राइज गिफ्ट भी दे सकते हैं, जिससे रिश्तों में नयापन और आपसी समझ बढ़ेगी.
स्वास्थ्य: पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. जिम या किसी फिजिकल एक्टिविटी की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है. मानसिक रूप से भी आप सकारात्मक रहेंगे.
- विशेष: आज शीतला अष्टमी (बासोड़ा) का पर्व मनाया जाएगा.
- सरल उपाय: आज के दिन माता शीतला को बासी (ठंडा) भोजन का भोग लगाएं.
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: हरा
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें : Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




