मेष साप्ताहिक राशिफल: पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा, जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह?

Updated:
विज्ञापन
Mesh Saptahik Rashifal 19 to 25 April

मेष साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल 2026 तक

Mesh Saptahik Rashifal 19 to 25 April: क्या इस सप्ताह मेष राशि वालों की लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा? स्वास्थ्य में सुधार होगा या थकान बढ़ सकती है? करियर में नए अवसर मिलेंगे या चुनौतियां सामने आएंगी? पढ़ें इस सप्ताह का मेष साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Mesh Saptahik Rashifal, मेष राशि: इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि के पहले, दूसरे, तीसरे तथा अंतिम दिन चौथे भाव में मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही शनि 22 अप्रैल को द्वादश भाव में उदय होंगे. आपकी राशि में स्थित सूर्य और शुक्र की युति रहेगी. लेकिन 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे. मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला जुला रहेगा, लेकिन संतुलित रहना पड़ेगा. क्योंकि द्वादश भाव में शनि मंगल बुध की युति स्वभाव को चिड़चिड़ा बना देगा.

करियर/बिजनेस: इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए करियर में नए अवसर सामने आएंगे. नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप अपनी मेहनत और समझदारी से सभी काम सफलतापूर्वक पूरे करेंगे. बिजनेस में धीरे-धीरे ग्रोथ होगी और नए संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर लाभ देंगे.

लव लाइफ: इस सप्ताह प्रेम संबंधों में भरोसा और समझ बढ़ेगी. लेकिन एकादश भाव का राहु और पंचम भाव में बैठे केतु रिश्ता में विवाद बढ़ाने का प्रयत्न करेगे, लेकिन संवाद ठीक रखे. पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा और अविवाहित लोगों को अच्छा रिश्ता मिलने की संभावना है.

स्वास्थ्य: इस सप्ताह थकान और सिरदर्द की समस्या रह सकती है, मंगल द्वादश भाव में है डायबिटीज वाले लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे, साथ ही आराम जरूरी रहेगा.

सावधानी: अचानक खर्चों पर नियंत्रण रखें.

उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें, शनिवार को लाल मसूर दाल दान करें और “ॐ भौमाय नमः” का जाप करें.

शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार
शुभ रंग: मैरून, केसरिया
शुभ अंक: 2

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola