मेष राशिफल 30 मार्च 2026: आज पार्टनर के साथ चली आ रही दूरियां खत्म होंगी और आपसी तालमेल बढ़ेगा

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Mesh Rashifal

आज 30 मार्च 2026 का मेष राशिफल

Mesh Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का राशिफल

विज्ञापन

Mesh Aaj Ka Rashifal 30 March 2026, मेष राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के पंचम भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज आपकी रचनात्मक क्षमता और बुद्धि प्रखर रहेगी. शुक्र आपकी राशि के प्रथम भाव में होने से आपके आकर्षण और आत्मविश्वास में जादुई वृद्धि होगी. मंगल, बुध और राहु आपकी राशि के एकादश भाव में होने से आय के नए और अप्रत्याशित स्रोत खुलेंगे.

करियर-बिजनेस: आज व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जो भविष्य में आपको आर्थिक रूप से बहुत मजबूत बनाएगी. नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं, क्योंकि वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यशैली से अत्यंत प्रभावित रहेंगे.

लव लाइफ: आज प्रेम संबंधों के लिए शुक्र का लग्न में होना वरदान साबित होगा. पार्टनर के साथ चली आ रही दूरियां खत्म होंगी और आपसी तालमेल बढ़ेगा.

स्वास्थ्य: आज चंद्रमा के पंचम भाव में होने से पेट से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें.

सावधानी: शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें.
उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola