मेष राशिफल 29 मार्च 2026: आज वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार और विश्वास

आज 29 मार्च 2026 का मेष राशिफल
Mesh Aaj Ka Rashifal 29 March 2026: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अटके काम पूरे होंगे? जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से आज का राशिफल
Mesh Aaj Ka Rashifal 29 March 2026, मेष राशि: आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल लाभ भाव में राहु के साथ स्थित हैं. दोपहर के बाद चंद्रमा का गोचर आपके पांचवें भाव में होने से मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा.
करियर-बिजनेस: आज नए प्रोजेक्ट्स मिलने के प्रबल योग बनेंगे. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. आज किसी बड़े निवेश से भविष्य में अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना है.
लव लाइफ: आज आपकी राशि में शुक्र के गोचर के कारण पार्टनर के साथ प्रेम संबंधों में एक नई ताजगी और रोमांस का अनुभव होगा. वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आप साथ मिलकर किसी पारिवारिक योजना पर चर्चा कर सकते हैं, जो आपके रिश्तों को और मजबूत बनाएगी.
स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रूप से संतुलित और ठीक-ठाक बना रहेगा. दिन की शुरुआत में आप खुद को ऊर्जावान और सक्रिय महसूस करेंगे, लेकिन दोपहर के बाद चंद्रमा और केतु की युति का प्रभाव से अचानक बेचैनी, घबराहट महसूस करेंगे. मन बार-बार भटक सकता है और एकाग्रता में कमी आएगी.
सावधानी: आज दोपहर बाद महत्वपूर्ण निर्णय टालें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें.
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और लाल फल का दान करें.
ये भी पढ़ें: आज 29 मार्च का दिन क्यों है डरावना? ग्रहों की चाल दे रही बड़ा अशुभ संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 9
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










