मेष राशिफल 23 मार्च 2026: क्या आज धन लाभ के बनेंगे योग या अचानक लापरवाही से बिगड़ेगा स्वास्थ्य?

आज 23 मार्च 2026 का मेष राशिफल
Mesh Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Mesh Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. चंद्रमा आपकी राशि के द्वितीय भाव में संचरण कर रहे हैं. धन वृद्धि के संकेत दे रहे हैं. कुम्भ राशि के मंगल और बुध आपको नई योजनाओं पर काम करने की ऊर्जा देंगे. आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
करियर-बिजनेस: लाभ भाव के मंगल और बुध व्यापार में नए अनुबंध दिलाएंगे. आज आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी वाकपटुता के कारण अधिकारियों से विशेष सम्मान मिलेगा. पदोन्नति के अवसर भी आज प्राप्त हो सकते हैं.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल है. पार्टनर के साथ आप भविष्य की सुख-सुविधाओं पर लंबी चर्चा कर सकते हैं. अविवाहित लोगों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आने की संभावना है. घर का माहौल आज काफी खुशनुमा बना रहेगा.
स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है. द्वितीय चंद्रमा के कारण खान-पान में लापरवाही से गले में समस्या हो सकती है. अपनी ऊर्जा को संतुलित रखने के लिए सुबह योग करें. ठंडी चीजों का सेवन करने से यथासंभव बचने का प्रयास करें.
सावधानी: अपनी गुप्त योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें.
उपाय: आज नवरात्र की पंचमी तिथि है. मां स्कंदमाता की पूजा आज की जाती है.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










