मेष राशिफल 18 अप्रैल 2026: क्या करियर में सफलता मिलेगी या नए संपर्क से होगा लाभ?
Published by : Neha Kumari Updated At : 18 Apr 2026 4:55 AM
18 अप्रैल 2026 का मेष राशिफल
Mesh Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Mesh Rashifal 18 April 2026: आज मेष राशि में सूर्य, शुक्र और चंद्रमा की युति आपके व्यक्तित्व में गजब का निखार लाएगी. आपकी निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा. गुरु का मिथुन राशि में होना भाई-बहनों से सहयोग दिलाएगा. सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. रुके हुए कार्यों में गति आएगी.
करियर/बिजनेस: व्यापार में आज बड़े निवेश के लिए दिन बहुत शुभ है. सूर्य और शुक्र की युति सरकारी क्षेत्र से लाभ दिला सकती है. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद हल होंगे. नई योजनाओं पर काम शुरू करने का यह सही समय है. कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी और पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगेगा. पार्टनर के साथ फोन पर घंटों प्यार भरी बातें हो सकती हैं. शाम को रोमांटिक डिनर का प्रोग्राम बन सकता है. शुक्र के प्रभाव से आकर्षण बढ़ेगा. अगर किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन सफलता देने वाला है. आपसी समझ बढ़ेगी.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा. हालांकि, अधिक उत्साह में अपनी ऊर्जा का क्षय न करें. सिरदर्द की हल्की समस्या हो सकती है. पर्याप्त पानी पिएं और ध्यान करें.
सावधानी: क्रोध और अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें.
उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और बूंदी का प्रसाद बांटें.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: गहरा लाल
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










