मेष राशिफल 22 जनवरी 2026: आज भाग्य का मिलेगा साथ, धन लाभ का प्रबल योग

Updated at : 22 Jan 2026 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
Mesh Aaj Ka Rashifal
मेष आज का राशिफल 22 जनवरी 2026

Mesh Aaj Ka Rashifal 22 January 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? जानिए आज का मेष राशिफल.

विज्ञापन

Mesh Aaj Ka Rashifal 22 January 2026: आज है 22 जनवरी 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो रात 1 बजकर 17 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. आज गणेश जयंती है. आज विनायक चतुर्थी व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा का विधान है, सूर्योदय कालीन आज की ग्रह स्थिति की बात करें तो सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में मौजूद हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं. शनि मीन राशि में हैं. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का मेष राशिफल

आज का राशिफल

Mesh Aaj Ka Rashifal मेष आज का राशिफल

आज आपकी आय बढ़ सकती है और काम में तरक्की के मौके मिलेंगे. आज पार्टनर और सहयोगियों का साथ मिलेगा. यात्रा के योग बन रहे हैं. हालांकि घर या बाहर थोड़ा तनाव रह सकता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें. किसी बड़ी योजना में पैसा लगाने का विचार आ सकता है. सोसाइटी या किसी आयोजन में शामिल होकर मन खुश रहेगा.

करियर / बिजनेस: स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन भटक सकता है, फिर भी सही रणनीति अपनाने पर रिजल्ट उम्मीद से बेहतर आ सकता है. प्राइवेट जॉब या बिजनेस में नया प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं. बिजनेस में कॉन्ट्रैक्ट साइन करते समय शर्तों को ध्यान से पढ़ें. जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो आज रिसर्च करना सही रहेगा, तुरंत फैसला न लें.

रिलेशनशिप (परिवार): पिता के साथ रिश्तों में हल्का तनाव रह सकता है, अहंकार की बजाय संवाद से बात सुलझेगी. बड़ों की सलाह काम आएगी, लेकिन अंतिम निर्णय सोच-समझकर लें. आज दूर यात्रा की योजना टालना बेहतर है. बाहर खाने या रेस्टोरेंट जाने का प्लान बन सकता है.

लव लाइफ: पुराने क्रश से मतभेद या बहस हो सकती है. घरवालों के सामने अफेयर का राज खुलने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें. आज प्रपोज करने या रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल नहीं है, थोड़ा रुकना समझदारी होगी.

स्वास्थ्य: मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे, लेकिन ओवरथिंकिंग से बचें. शुगर के मरीज खानपान और दवा में लापरवाही न करें. पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है. डेली एक्सरसाइज और योग लाभ देगा. पानी खूब पिएं.

आज की सावधानी

जल्दबाजी में फैसले न लें.
रिश्तों में कटु शब्दों से बचें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (गुरुवार):

बृहस्पति देव की पूजा करें.
पीले फूल या पीली मिठाई भगवान विष्णु को अर्पित करें.
ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का 11 बार मंत्र जप करें
किसी जरूरतमंद को पीली दाल या हल्दी का दान करें.
नोट: यह उपाय भाग्य, ज्ञान और करियर में स्थिरता बढ़ाने में सहायक है.

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 22 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति

Also Read:- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर दुर्लभ गजकेसरी योग, विद्यार्थियों की चमकेगी किस्मत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola