ePaper

मेष राशिफल 20 जनवरी 2026: आज रहें सतर्क, इन गलतियों से लव लाइफ में बढ़ सकती है तनाव

Updated at : 20 Jan 2026 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
Mesh Aaj Ka Rashifal
मेष आज का राशिफल 20 जनवरी 2026

Mesh Aaj Ka Rashifal 20 January 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? जानिए आज का मेष राशिफल.

विज्ञापन

Mesh Aaj Ka Rashifal 20 January 2026: आज 20 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि रात 02 बजकर 15 मिनट तक रहेगी उपरांत तृतीया तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का मेष राशिफल

आज का राशिफल का video देखने के लिए ऊपर दिए गए LINK पर click करें.

Mesh Aaj Ka Rashifal मेष आज का राशिफल

आज खुद को बचाना जीतने से ज्यादा जरूरी होगा. दिन आपको सतर्क, व्यवहारिक और थोड़ा डिप्लोमैटिक रहने का संकेत दे रहा है. कोई बात जो बाहर से छोटी लगे, अंदर से बड़ा असर डाल सकती है. आज बोलने से ज्यादा समझदारी दिखाने का दिन है. भावनाओं में नहीं, रणनीति में रहेंगे तो नुकसान टल सकता है. शाम के समय किसी खबर या बातचीत से मन थोड़ा हल्का होगा.

करियर / बिजनेस: आज करियर में अस्थिरता का संकेत है. जॉब जाने की स्थिति बन सकती है या ऑफिस में किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं. सहकर्मियों पर आंख बंद कर भरोसा न करें. किसी भी तरह का कॉन्ट्रैक्ट, एग्रीमेंट या डील आज साइन न करें, नुकसान की संभावना है. जॉब बदलने का मन बनेगा, लेकिन थोड़ा वक्त लेकर ही फैसला करें. बॉस को खुश रखना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा, चाहे बातचीत से हो या छोटी सी पार्टी के जरिए. बिजनेस में रिस्क लेने से बचें, आज रुकना आगे बढ़ने से ज्यादा सुरक्षित रहेगा.

रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में भरोसे की भावना रहेगी, लेकिन छोटी बातों पर विवाद भी हो सकता है. भोजन ठीक न बनने या घरेलू कामों को लेकर घरवालों से बहस हो सकती है. विचारों में टकराव भी होगा और कहीं न कहीं सहमति भी बन जाएगी. धैर्य से बात करेंगे तो मामला संभल जाएगा. कुछ लोगों के लिए संतान सुख की खबर या नए संतान के आगमन का संकेत भी बन रहा है.

लव लाइफ: लव लाइफ आज उलझी रह सकती है. पुराने क्रश और नए क्रश को लेकर कन्फ्यूजन या झगड़े की स्थिति बन सकती है. घरवालों के सामने आपके अफेयर का राज खुलने का डर रहेगा, लेकिन समझदारी से काम लिया तो बच भी सकते हैं. पार्टनर के साथ ट्रांसपेरेंसी जरूरी होगी, वरना गलतफहमी बढ़ सकती है. सिंगल लोगों को आज अपने शब्दों पर कंट्रोल रखना चाहिए.

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. नसों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. सर्दी-जुकाम से बचाव करें. हार्ट से संबंधित दिक्कत वालों को खास सावधानी रखनी होगी. रोज़ाना हल्की एक्सरसाइज़ जरूरी है. स्क्रीन टाइम कम करें, आंखों और दिमाग को आराम दें. पानी खूब पिएं और बेवजह की टेंशन न लें.

आज की सावधानी

किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें.
कागजी काम और फैसले टालना बेहतर रहेगा.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय:

मंगलवार होने के कारण हनुमान जी की उपासना करें.
सुबह हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.
ॐ हनुमते नमः मंत्र का 11 बार जप करें
आज लाल मसूर या गुड़ का दान करें.
क्रोध और अहंकार से दूर रहें.
नोट- यह उपाय मेष राशि वालों को संकट से रक्षा, मानसिक मजबूती और स्थिरता प्रदान करता है.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 20 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय, तिथि, नक्षत्र व योग

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola