मीन राशिफल 9 अप्रैल 2026: करियर में सफलता, लेकिन गुस्से से बिगड़ सकते हैं काम
Published by : Neha Kumari Updated At : 09 Apr 2026 4:00 AM
9 अप्रैल 2026 का मीन राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 9 april 2026 : मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
2026: Ka Meen Rashifal 9 april 2026: आज मीन राशि वालों की राशि में सूर्य, मंगल और शनि की युति बनी हुई है, जो आपको काफी ऊर्जावान लेकिन थोड़ा चिड़चिड़ा बना सकती है. चंद्रमा का दसवें भाव में गोचर करियर में बड़ी सफलता का संकेत है. शुक्र का मेष में होना आपकी सुख-सुविधाओं और बैंक बैलेंस में वृद्धि करेगा.
करियर/बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा. अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे. बिजनेस में नई ऊंचाइयों को छुएंगे, लेकिन क्रोध के कारण कुछ अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं. धैर्य रखें. प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा. सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ होने की संभावना है.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ फोन पर नोकझोंक हो सकती है. शनि-मंगल के प्रभाव से गुस्सा जल्दी आ सकता है. रोमांस में बाधा आ सकती है. शांति से बात करें, वरना बड़ा झगड़ा हो सकता है. डिनर का प्लान स्थगित करना ही आज के लिए बेहतर रहेगा. प्रपोज न करें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. रक्तचाप (BP) की समस्या या सिरदर्द परेशान कर सकता है. मंगल-शनि की युति दुर्घटना का भय भी पैदा करती है, अतः सावधानी से चलें. नियमित व्यायाम और कम नमक वाला भोजन आपके लिए जरूरी है.
- सावधानी: क्रोध और अहंकार का त्याग करें.
- उपाय: माथे पर चंदन का तिलक लगाएं और हनुमान चालीसा पढ़ें.
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










