मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा? जानें करियर, प्यार और स्वास्थ्य का हाल
Published by : Neha Kumari Updated At : 07 Apr 2026 4:00 AM
आज 7 अप्रैल 2026 का मीन राशिफल
Aaj Ka Rashifal Meen 7 April 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है? क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा? क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Meen Rashifal 7 April 2026: आज मीन राशि के जातकों के लिए आपकी राशि में सूर्य, मंगल और शनि की युति मानसिक दबाव और क्रोध बढ़ा सकती है. चंद्रमा का नवम भाव में होना धार्मिक यात्राओं के योग बना रहा है. गुरु का चतुर्थ भाव में होना पारिवारिक सुख में वृद्धि करेगा.
करियर/बिजनेस: व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. मेहनत अधिक करनी होगी, लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेंगे. सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा है. अपनी योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है. धन के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा. व्यापारियों के लिए नया स्टॉक खरीदने का समय शुभ है.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में रोमांच बना रहेगा. शुक्र और बुध के प्रभाव से आप अपने पार्टनर को फोन पर अपनी भावनाओं से प्रभावित कर पाएंगे. पुराने विवाद सुलझेंगे. रोमांस और प्यार भरी बातें मन को प्रसन्न रखेंगी. डिनर के दौरान भविष्य की किसी बड़ी योजना पर चर्चा हो सकती है. संबंध मधुर रहेंगे.
स्वास्थ्य: मीन राशि वालों को आज अपनी आंखों और पैरों का ध्यान रखना चाहिए. मांसपेशियों में दर्द या अकड़न की समस्या हो सकती है. तनाव कम करने के लिए मनोरंजन का सहारा लें. गर्म पानी से स्नान करना आपको राहत देगा. खान-पान में अनुशासन बनाए रखें और बाहर के जंक फूड से दूर रहें.
सावधानी: जल्दबाजी में कोई भी समझौता न करें.
उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और केला दान करें.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सुनहरा पीला
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










