मीन लव राशिफल 17 मार्च 2026: क्या आज प्रेम जीवन में आएगी खुशियां या भावनात्मक उलझनें बढ़ा सकती हैं दूरी?

Updated at : 17 Mar 2026 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Meen Rashifal

आज 17 मार्च 2026 का मीन राशिफल

Meen Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Meen Aaj Ka Rashifal 17 March 2026:आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम देने वाला है. आपकी राशि में सूर्य, शुक्र और शनि का गोचर हो रहा है. द्वादश भाव में चंद्रमा, मंगल और राहु की उपस्थिति विदेश यात्रा और खर्चों के योग बना रही है. मिथुन के गुरु चतुर्थ भाव में पारिवारिक सुख देंगे.

करियर-बिजनेस: व्यापार में आज बड़ा निवेश करने से बचें. अपने बजट पर नियंत्रण रखें. नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहना चाहिए. आज आपकी छवि खराब हो सकती है. जो जातक विदेश से जुड़ा काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत लाभप्रद होगा.

लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज थोड़ी दूरी या उदासीनता महसूस हो सकती है. पार्टनर की जरूरतों का ख्याल रखें. वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बिठाने के लिए आपको अपने भावना पर काबू रखना होगा. धैर्य और प्रेम से आप किसी भी कठिन परिस्थिति को संभाल सकते हैं.

स्वास्थ्य: सेहत के प्रति विशेष ध्यान दें. पैरों में सूजन या जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है. शनि के प्रभाव से शरीर में सुस्ती रह सकती है. आज सक्रिय रहने का प्रयास करें. पौष्टिक आहार और नियमित दिनचर्या का पालन करना आपके लिए बहुत जरूरी है.

सावधानी: लेन-देन में पारदर्शिता रखें और किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें.

उपाय: आज मासिक शिवरात्री व्रत है. आज भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी होती है.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola