मीन राशिफल 12 अप्रैल 2026: नई योजनाओं से होगा फायदा, जानें आज का पूरा राशिफल
Published by : Neha Kumari Updated At : 12 Apr 2026 4:00 AM
Meen Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Meen Rashifal 12 April 2026: आज मीन राशि वालों के लिए चंद्रमा का एकादश भाव में होना आय के नए स्रोत खोलेगा. आपकी राशि में सूर्य, शनि, मंगल और बुध की उपस्थिति आपको बहुत शक्तिशाली और थोड़ा जिद्दी बना सकती है. शुक्र का मेष में होना धन संचय में मदद करेगा. गुरु का मिथुन में होना पारिवारिक सहयोग दिलाएगा.
करियर/बिजनेस: करियर के लिहाज से आज का दिन स्वर्णिम है. व्यापार में जबरदस्त मुनाफे के योग हैं. नई योजनाओं को लागू करने का यह सबसे सटीक समय है. नौकरी में आपकी प्रतिभा का सम्मान होगा. सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ आपका रिश्ता बहुत रोमांटिक रहेगा. फोन पर प्यार भरी और शरारती बातें होंगी. जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने का मौका मिल सकता है. जो लोग अकेले हैं, उन्हें आज कोई प्रपोज कर सकता है. प्रेम संबंधों में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. मीन राशि में ग्रहों की भीड़ के कारण आपको बेचैनी और शरीर में भारीपन महसूस हो सकता है. हल्का भोजन करें और नियमित सैर करें. आज किसी भी तरह के नशे या गलत संगत से दूर रहना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा.
- सावधानी: अपनी वाणी की कठोरता से अपनों को नाराज़ न करें.
- उपाय: रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है, आज सूर्य देव की पूजा करें.
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










