मीन राशिफल 11 अप्रैल 2026: निवेश में लाभ, लेकिन वाणी पर रखें नियंत्रण
Published by : Neha Kumari Updated At : 11 Apr 2026 4:00 AM
Aaj Ka Meen Rashifal 11 April 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Meen Rashifal 11 April 2026: आज चंद्रमा आपके लाभ भाव में रहेंगे, जिससे आय में वृद्धि होगी. आपकी ही राशि में सूर्य, शनि, मंगल और बुध की चतुर्ग्रही युति के कारण आपके स्वभाव में उग्रता और गंभीरता का मिश्रण देखने को मिलेगा. राहु का बारहवें भाव में होना यात्राओं पर खर्च बढ़ा सकता है. गुरु की कृपा से आपका सम्मान बना रहेगा.
करियर/बिजनेस: आज बिजनेस के लिए बड़ी सफलता का दिन है. चतुर्ग्रही युति आपको साहसी निर्णय लेने के लिए प्रेरित करेगी. नौकरी में पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं. बड़े निवेश के लिए समय अनुकूल है, लेकिन पार्टनरशिप में पारदर्शिता बनाए रखना बहुत जरूरी है.
लव लाइफ: आज आपकी लव लाइफ में रोमांस चरम पर रहेगा. पार्टनर के साथ बातचीत में प्यार और अपनापन बढ़ेगा. यदि किसी प्रकार का मनमुटाव था, तो वह आज दूर हो सकता है. शाम को साथ में डिनर का खास प्लान बन सकता है. शुक्र की कृपा से रिश्तों में गहराई और स्थिरता आएगी.
स्वास्थ्य: मीन राशि के जातकों को सिरदर्द या रक्तचाप से जुड़ी समस्या हो सकती है. गुस्से से बचें, क्योंकि इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है. योग और ध्यान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें.
- सावधानी: वाणी में कठोरता न रखें, इससे आपके करीबी आहत हो सकते हैं.
- उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं.
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










