ePaper

मीन राशिफल 10 मार्च 2026: क्या आज किस्मत देगी साथ या स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी कर सकती है परेशान?

Updated at : 10 Mar 2026 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Meen Rashifal

आज का मीन राशिफल

Meen Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Meen Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: मीन राशि. आज भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर आपके सोए हुए भाग्य को जगाएगा. लंबी दूरी की यात्राएं फलदायी होंगी और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. आज भाग्य का सहयोग, धर्म-कर्म और ज्ञान से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ सकती है.

करियर-बिजनेस: आपकी राशि में स्थित शनि और शुक्र आपको कलात्मक कार्यों में सफलता दिलाएंगे. चतुर्थ भाव के गुरु आपके व्यापार को विस्तार देने में मदद करेंगे. आज नए अवसर और मार्गदर्शन मिल सकता है.

लव लाइफ: आज पार्टनर की नजर मे आपका आकर्षण और सौम्यता बढ़ सकता है. लव लाइफ में आज कोई सुखद मोड़ आ सकता है. पार्टनर के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा संबंधों को एक नई गहराई और पवित्रता प्रदान करेगी.

स्वास्थ्य: आज थकान या ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है. जांघों या घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है. नियमित व्यायाम और खान-पान में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाना आपके लिए ठीक है.

सावधानी: भाग्य के भरोसे बैठकर कर्म करना न छोड़ें, मेहनत ही रंग लाएगी.

उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें और नैवेद्य मिष्ठान का दान करें.

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 10 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: लव राशिफल 10 मार्च 2026: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपके रिश्तों में बढ़ेगा प्यार और रोमांस?

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola