आज का मीन राशिफल: चुनौतियों के बीच मिलेगी सफलता, गुस्से पर रखें नियंत्रण
Published by : Neha Kumari Updated At : 06 Apr 2026 4:00 AM
आज 6 अप्रैल 2026 का मीन राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 06 April 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Meen Rashifal 06 April 2026: आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण लेकिन महत्वपूर्ण रहेगा. आपकी ही राशि में सूर्य, मंगल और शनि की युति क्रोध और ऊर्जा में वृद्धि कर सकती है. चंद्रमा दोपहर तक अष्टम भाव में रहेंगे, जिससे अज्ञात भय बना रह सकता है. गुरु की स्थिति घर-परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बना रही है.
करियर/बिजनेस: करियर में आज बाधाओं के बाद सफलता मिलने के संकेत हैं. मीन राशि में स्थित शनि और मंगल आपको कार्यक्षेत्र में कठोर निर्णय लेने पर मजबूर कर सकते हैं. व्यापार में नए निवेश से बचें. नौकरी में बॉस के साथ अनबन हो सकती है, इसलिए शांत रहें. आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए संयम जरूरी है.
लव लाइफ: आज प्रेम जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है. पार्टनर से फोन पर बहस या छोटा-मोटा झगड़ा होने की आशंका है. शुक्र की स्थिति को देखते हुए, शाम को डिनर पर जाकर विवाद सुलझाना बेहतर रहेगा. रोमांस के पलों का आनंद लें और पार्टनर पर शक न करें.
स्वास्थ्य: रक्त संबंधी समस्याएं या चोट लगने की संभावना है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. मंगल और सूर्य का प्रभाव आपको चिड़चिड़ा बना सकता है. पर्याप्त पानी पिएं और ठंडे वातावरण में रहें. नियमित जांच और योग करना आज बहुत जरूरी है.
सावधानी: अपने गुस्से और उत्तेजना पर पूरा नियंत्रण रखें.
उपाय: “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप मानसिक शांति के लिए लाभदायक होगा.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










