March 2023 Meen Rashifal: जानिए मीन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा मार्च का महीना, देखें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Feb 2023 5:31 AM

विज्ञापन

March 2023 Meen Rashifal: मार्च 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए मार्च 2023 का मासिक राशिफल

विज्ञापन

March 2023 Meen Rashifal: मार्च 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के तीसरे महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए मार्च 2023 का मासिक राशिफल

मार्च मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, बृहस्पति, राहु/केतु और शनि ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति के कारण इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य, धन, करियर और रिश्ते पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है. बृहस्पति पहले भाव में स्थित है, जो इस महीने इन जातकों को लाभ देगा.

कार्यक्षेत्र

यदि आप सांझेदारी में व्यापार करते है तो इस माह अपने बिज़नेस पार्टनर से बनाकर रखे अन्यथा उनके साथ रिश्तो में दरार आ सकती है. यह दरार आगे चलकर बढ़ सकती है जिसका नुकसान आपको ही उठाना पड़ेगा. कारोबार में कोई पुराना समझौता भी टूट सकता है जिसका दोष आपके सिर पर ही आएगा.

आर्थिक

मीन राशि में जन्म लेने वाले जातकों को वित्तीय मामले में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. मुख्य ग्रह शनि बारहवें भाव में, राहु और केतु दूसरे और आठवें भाव में, बुध इस महीने के मध्य में पहले भाव में होंगे. उपरोक्त ग्रहों की स्थिति के कारण, इन जातकों को अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और घरेलू खर्च भी बढ़ सकता है.

स्वास्थ्य

यदि आपको घुटनों या सिर में दर्द की समस्या रहती है तो इस माह यह समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में पहले से ही इसका ध्यान रखे. सुबह के समय योग व व्यायाम करने की आदत डालेंगे तो स्थिति में सुधार होगा. सुबह जल्दी उठने की आदत डाले और सैर पर जाया करे.

प्रेम व वैवाहिक

यदि आप किसी के साथ प्रेम करते है और उनसे दूर है तो इस माह उनके साथ मिलने का प्लान करेंगे. शायद उनके साथ आपकी भेंट भी हो जाए. सिंगल लोगो को किसी के ऊपर आकर्षण की भावना आएगी लेकिन उनसे बात करने में झिझकेंगे. ऐसे में किसी मित्र का सहारा लिया जा सकता है.

पारिवारिक

पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस महीने आपको अपने परिवार में मतभेद और वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि शनि, राहु और केतु की स्थिति अनुकूल नहीं है. दूसरी ओर बारहवें भाव में सूर्य के साथ शनि स्थित है, जो अहंकार से संबंधित समस्याओं जन्म दे सकता है और बड़े-बुज़ुर्गों के साथ संबंध ख़राब कर सकता है.

उपाय

  • “ओम नमो नारायण ” का प्रतिदिन 108 बार जाप करें

  • मंगलवार के दिन राहु/केतु के लिए यज्ञ हवन करें

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola