ePaper

June 2023 Meen Rashifal: जानिए मीन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा जून का महीना, देखें मासिक राशिफल

Updated at : 31 May 2023 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
June 2023 Meen Rashifal: जानिए मीन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा जून का महीना,  देखें मासिक राशिफल

June 2023 Meen Rashifal: जून 2023 माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं मीन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए जून 2023 का मासिक राशिफल

विज्ञापन

June 2023 Meen Rashifal: जून 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए जून 2023 का मासिक राशिफल

मीन राशि वालों के लिए इस महीने बृहस्पति ग्रह आपको लाभ प्रदान कर सकता है क्योंकि गुरु ग्रह पहले भाव के स्वामी के रूप में आपके दूसरे भाव में स्थित होंगे. इस वजह से आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. छाया ग्रह राहु और केतु आपके दूसरे और आठवें भाव में विराजमान होंगे जो पैसा कमाने और उसे बचने के रास्ते में मुश्किलें पैदा कर सकते हैं.

कार्यक्षेत्र

मीन राशि के जातकों को राहु और केतु के दूसरे और आठवें भाव में स्थित होने के कारण मुश्किल समय का सामना करना पड़ सकता है. शनि आपके बारहवें भाव में उपस्थित होंगे जो करियर का कारक ग्रह है. इस भाव में शनि के बैठें होने के कारण जातकों को अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों की तरफ से कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है.

आर्थिक

मीन राशि के तहत जन्में लोगों को पैसा कमाने के लिए काफ़ी संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है. शनि आपके बारहवें भाव में तथा राहु और केतु आपके दूसरे और आठवें भाव में विराजमान होंगे. ग्रहों की इस दशा की वजह से जातकों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है जिन्हें आप चाहकर भी नज़रंदाज़ नहीं कर सकेंगे. साथ ही, घरेलू खर्चों में भी वृद्धि होने की संभावना है.

स्वास्थ्य

मीन राशि के जातकों को कमज़ोर रोगप्रतिरोधक क्षमता और आत्मविश्वास की कमी के कारण स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. मंगल की पांचवें भाव में कमज़ोर स्थिति होने से जातकों को तनाव और सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती है. मंगल ग्रह की स्थिति के चलते आपको दांत में दर्द और आँखों में जलन होने की आशंका है. इस दौरान आपके लिए तनाव से बचना ही बेहतर साबित होगा.

प्रेम व वैवाहिक

मीन राशि के जातकों के लिए दूसरे और आठवें भाव में बैठे राहु और केतु मुश्किलों से भरा समय लेकर आ सकते हैं. शनि आपके लग्न भाव में स्थित होगा जबकि प्रेम का कारक ग्रह शुक्र अनुकूल स्थिति में नहीं होगा जो आपके तीसरे और आठवें भाव के स्वामी के रूप में पांचवें भाव में विराजमान होगा.

पारिवारिक

मीन राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन की बात करें तो, संभव है कि आपके परिवार में हंसी-ख़ुशी का माहौल दिखाई न दें ओर ऐसा शनि, राहु/केतु की प्रतिकूल स्थिति की वजह से हो सकता है. साथ ही, आपको बिना वजह के मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है.

उपाय

  • हनुमान जी की पूजा करेंहनुमान जी की पूजा करें.

  • प्रतिदिन 108 बार “ॐ बुधाय नमः” का जाप करें.

  • मंगलवार के दिन राहु/केतु के लिए यज्ञ-हवन करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola