April 2023 Meen Rashifal: जानिए मीन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा अप्रैल का महीना, देखें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Apr 2023 7:49 AM

विज्ञापन

April 2023 Meen Rashifal: अप्रैल 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अप्रैल 2023 का मासिक राशिफल

विज्ञापन

April 2023 Meen Rashifal: अप्रैल 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के चौथे महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अप्रैल 2023 का मासिक राशिफल

मीन राशि के जातकों का यह महीना स्वास्थ्य, आर्थिक व करियर के क्षेत्र में मिलाजुला रहने वाला है. राहु, केतु और शनि की प्रतिकूल स्थिति के चलते इन राशि के जातकों को इस महीने संयम रखने की जरूरत है. इस महीने इस राशि के जातक की राशि में शनि पहले भाव में स्थित है जो की साढ़ेसाती का संकेत देता है.

कार्यक्षेत्र

मीन राशि के जातकों का यह महीना करियर के क्षेत्र में मिलाजुला रहने वाला है. जातक को करियर के क्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. राहु दूसरे और केतु आठवें भाव में स्थित है. वही शनि प्रथम भाव में स्थित है. ग्रहों की स्थिति के चलते जातक के सामने कई तरह की चुनौतियां और बाधाएं आ सकती हैं.

आर्थिक

वित्त के मामले में देखे तो मीन राशि वालों का 2023 अप्रैल महीना ना तो बहुत अच्छा होगा और ना ही बहुत बुरा. ग्रहों की स्थिति के चलते आपको अचानक लाभ मिलने के संकेत है. वही आपको यह भी महसूस हो सकता है कि आपके पास जो पैसा है वह पर्याप्त नहीं है. बृहस्पति ग्रह की कृपा से आप बचत करने में सक्षम होंगे.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाए तो मीन राशि के जातक इस महीने रोग प्रतिरोधक शक्ति कम होगी. जिसके चलते बुखार शरीर में दर्द जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है.

प्रेम व वैवाहिक

मीन राशि के जातकों का प्रेम जीवन इस महीना सबसे ज्यादा प्रभावित रहने वाला है. इस महीने राहु दूसरे, केतु आठवें भाव में जबकि शनि प्रथम भाव में स्थित होगा. वही शुक्र जो कि प्रेम का ग्रह है वह भी अनुकूल स्थिति में नहीं है और यह भी तीसरे भाव में स्थित होगा. जिसके चलते प्रेमी से प्रेम तो मिलेगा लेकिन आप दोनों के बीच तकरार साफ दिखाई देगी.

पारिवारिक

यह महीना मीन राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन प्रभावित हो सकता है, क्योंकि शनि, राहु व केतु प्रतिकूल स्थिति में स्थित है. यह आपके पारिवारिक वातावरण को बाधित कर सकता है और तनाव पैदा कर सकता है. साथ ही उथल-पुथल वाले विषयों को आमंत्रित कर सकता है.

उपाय

प्रतिदिन “ऊं नमो भगवते वासुदेवाय” का 108 बार जाप करें

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola