Masik Kumbh Rashifal October 2022: अक्टूबर माह का कुंभ राशिफल, बिजनेस में आप धीमी गति से आगे बढ़ सकेंगे

Updated:
विज्ञापन
Masik Kumbh Rashifal October 2022:   अक्टूबर माह का कुंभ राशिफल, बिजनेस में आप धीमी गति से आगे बढ़ सकेंगे

Monthly Kumbh Rashifal October 2022: साल का दसवां महीना आपके और आपके परिवार के लिए कैसा रहेगा, आपका व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा. आपकी कुंडली में कौन से योग बनेंगे. यहां देखें कुंभ राशि का अक्टूबर महीने का राशिफल

विज्ञापन

कुंभ-इस माह भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे.कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव अत्यधिक रहेगा.सहकर्मी से विवाद हो सकता है.वाणी में संयम रखें. व्यापार में लेन-देन में सावधानी रखें. किसी को उधार देने से बचें.पिता का सहयोग प्राप्त होगा.सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी.जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे.

Masik Kumbh Rashifal October 2022: कुछ ऐसा रहेगा बिजनेस का हाल 

बिजनेस में आप धीमी गति से आगे बढ़ सकेंगे.आप यथास्थिति बनाए रखने में सक्षम होंगे,लेकिन कानूनी और सरकारी मुद्दों, तकनीकी मुद्दों,उच्चाधिकारियों की उपेक्षा के कारण बाधा उत्पन्न होगी.अभी शेयर बाजार या किसी सट्टा कारोबार से दूर रहें.वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कृषि, मुद्रण, रसायन, चिकित्सा, सरकारी कार्यों में काम कम हो सकते हैं.आपमें विपरीत लिंगीय आकर्षण होगा लेकिन रिश्ते में अनिश्चितता होगी या मौजूदा रिश्ते को तोड़ नई शुरुआत करने की अधिक संभावना होगी.

Masik Kumbh Rashifal October 2022: समय प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल

इससे आपके रिश्तों में तनाव आ सकता है.विवाहितों को भी अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई चिंता परेशान करेगी.शुरुआती समय प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल हैं. मतभेद को हर संभव टालने का प्रयास करें.

Masik Kumbh Rashifal October 2022: पाचन संबंधी समस्याओं से सतर्क रहें

इस माह की शुरुआत में, मन की बेचैनी के अलावा,शरीर में ऊर्जा का स्तर कम होगा.रक्त संचार,रीढ़ की हड्डी,आंखों में जलन,पाचन संबंधी समस्याओं से सतर्क रहें.त्वचा रोग, एलर्जी, बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव हो सकता है.गुप्तभागों की समस्या बढ़ सकती है.

शुभ रंग – हरा

शुभ रंग- 6

उपाय

इस माह किसी सफेद गाय को कच्चे चावल खिलाएं तो निश्चित धन लाभ होगा.शुक्रवार से रोजाना यह उपाय आरंभ कर दें.चावल की मात्रा अपनी हथेली के अनुसार रखें.यह उपाय आपके लिए धनप्रद स्थितियां निर्मित करेगा.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola