Kumbh Monthly Rashifal: जानिए कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा होगा जुलाई का महीना, देखें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jul 2023 7:50 AM
Kumbh Monthly Rashifal July 2023: जुलाई 2023 का प्रारंभ हो चुका है.साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसे जानने के लिए जुलाई 2023 का मासिक राशिफल
Kumbh Monthly Rashifal July 2023: जुलाई 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए जुलाई 2023 का मासिक राशिफल
जुलाई 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों को इस महीने करियर, आर्थिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य इन सभी क्षेत्रों में मिले जुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. खासतौर से करियर व स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत हो सकती है, क्योंकि इस माह इन क्षेत्र में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं.
जुलाई 2023 का मासिक राशिफल के अनुसार, करियर के क्षेत्र में कुंभ राशि के जातकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि इस माह शनि जो कि करियर का ग्रह है वह अपनी ही राशि में पहले भाव में मौजूद है. जिसके परिणामस्वरूप करियर के लिहाज से यह समय थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. वहीं आगे इस माह बृहस्पति तीसरे भाव में प्रतिकूल स्थिति में हैं.
जुलाई 2023 का मासिक राशिफल के अनुसार, आर्थिक जीवन के क्षेत्र में कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है, क्योंकि इस माह केतु और शनि प्रतिकूल स्थिति में मौजूद हैं.
जुलाई 2023 का मासिक राशिफल के अनुसार, स्वास्थ्य के मामले में यह माह आपके लिए औसत हो सकता है. महीने के पहले भाग में शनि पहले भाव में बैठे हैं, जिसके परिणामस्वरूप जातक को तनाव, बेचैनी, चिंता, नींद न आने और इसके अलावा पीठ में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आपको मेडिटेशन और योग करने की सलाह दी जाती है, इससे आप फीट महसूस कर सकते हैं.
जुलाई 2023 का मासिक राशिफल के अनुसार, प्रेम और वैवाहिक जीवन के मामले में कुंभ राशि के जातकों के लिए यह माह उनके पक्ष में होता नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि मुख्य ग्रह शनि पहले भाव में हैं और ऐसे में रिश्ते में अशांति पैदा हो सकती है. इसके साथ ही जो जातक शादीशुदा नहीं है और अपने पार्टनर की तलाश में हैं उन्हें शादी में देरी का सामना करना पड़ सकता है, वहीं जो लोग पहले से ही शादीशुदा है उन्हें वैवाहिक जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
जुलाई 2023 मासिक राशिफल के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों का इस माह पारिवारिक जीवन चुनौतीपूर्ण हो सकता है. इस माह शनि अपनी ही राशि में मौजूद है, जिसके परिणामस्वरूप परिवार के सदस्यों के बीच आकर्षण की कमी महसूस हो सकती है.
-
प्रतिदिन शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करें.
-
हर दिन 108 बार “ॐ नमो नारायणाय” मंत्र का जाप करें.
-
मंगलवार के दिन लाल पुष्प से हनुमान जी की पूजा करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










