Masik Kark Rashifal October 2022: अक्टूबर माह का कर्क राशिफल, अपने फैसले किसी पर थोपने से बचें

Masik Kark Rashifal October 2022: साल का दसवां महीना आपके और आपके परिवार के लिए कैसा रहेगा, आपका व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा. आपकी कुंडली में कौन से योग बनेंगे. यहां देखें कर्क राशि का अक्टूबर महीने का राशिफल
कर्क-इस महीने कार्य के दौरान कई बार आपके लिए विपरीत स्थितियां बनेंगी.आत्मविश्वास बनाये रखें. व्यापार में हानि हो सकती है.सर्तक रह कर हर फैसला लें.आपके विचारों के प्रति असहमति प्रकट हो सकती है.अपने फैसले किसी पर थोपने से बचें. मित्र से भेंट प्राप्त होगा.व्यावसायिक मामलों की बात करें तो आपको लाभ होने की संभावना है.साझेदारी के कामकाज में कुछ बदलाव हो सकते हैं.
नए समझौते करने में कोई बाधा है, तो अब वह दूर हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों पर कामका भार रहेगा.आप नई नौकरी पर भी विचार करेंगे. आपका प्रेम संबंध मध्यम गति से चलेगा.आपसी रिश्ते में कहीं न कहीं कुछ कमी भी महसूस हो सकती है.शुरुआती चरणों में, विशेष रूप से जो लोग संबंधों में नहीं हैं, उनकी किसी के साथ निकटता बढ़ सकती है.आप परिवार या दोस्तों के संपर्क में अधिक रहेंगे.आपके बीच काफी निकटता होगी और प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने या दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए आप सक्रिय होंगे.आपको थोड़ी मानसिक परेशानी रहेगी.अत्यधिक काम के बोझ के कारण थकान और सुस्ती भी होगी.
महीने के अंतिम दिनों में अनिद्रा और बेचैनी ज्यादा रहने की संभावना है.जिन लोगों को पहले से ही शारीरिक कमजोरी और हड्डी की शिकायत है,उन्हें अब सतर्क रहने की जरूरत है.अपनों पर जाने-अनजाने बिना सोचे-समझे आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं,जिसका नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है.
लकी नंबर :- 5
शुभ रंग :- पीला
इस महीने विष्णुसहस्रनाम तथा श्रीसूक्त का एक-एक पाठ नियमित करें तथा श्री लक्ष्मीजी को गुलाब या कमल पुष्प चढ़ाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




