May 2023 Kark Rashifal: जानिए कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा होगा मई का महीना, देखें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Apr 2023 1:42 PM

विज्ञापन

May 2023 Kark Rashifal: कर्क राशि वाले लोग मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से करने का गुण रखते हैं, साथ ही इस राशि के लोग हमेशा ही रचनात्मक रहते हैं और नए काम करने की लालसा में रहते हैं.

विज्ञापन

May 2023 Kark Rashifal: मई 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए मई 2023 का मासिक राशिफल

कर्क राशि वाले लोग मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से करने का गुण रखते हैं, साथ ही इस राशि के लोग हमेशा ही रचनात्मक रहते हैं और नए काम करने की लालसा में रहते हैं.इस महीने कर्क राशि वाले लोगों के लिए करियर, धन और स्वास्थ्य के लिहाज से मिला-जुला रहने वाला है।

कार्यक्षेत्र

मून साइन के मुताबिक बृहस्पति दसवें घर में हैं और इसी के कारण कर्क राशि के जातकों को काम का दवाब और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है.जो लोग अपनी नौकरी में किसी बड़ी चीज की कल्पना कर रहे हैं, उनके लिए ये थोड़ा कठिन होगा, क्योंकि शनि आंठवें घर के स्वामी के रुप में शनि आंठवें घर में स्थित है।इस बात की भी संभावना है की कुछ जातकों की बेहतरी के लिए उनकी नौकरी छुट जाए या उन्हें दूसरी नौकरी मिल जाए।

आर्थिक

आठवें घर में शनि, दसवें घर में बृहस्पति और राहु के प्रतिकूल स्थिति में होने के कारण कर्क राशि वालों को आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.दसवें घर में बृहस्पति के होने के कारण कर्क राशि वालों को अधिक खर्च करना पड़ सकता है, इसके कारण आपको कुछ नुकसान होने की भी संभावना है और वो जातक जो बिजनेस में हैं, उन्हें भी होनी होने की संभावना है।

स्वास्थ्य

केतु के चौथे घर में होने के कारण आराम संंबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.इसी प्रभाव के कारण कर्क राशि वालों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं, खास तौर पर अपनी मां के स्वास्थ्य के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.शनि के आंठवें घर में होने से और दूसरे घर में उसकी दृष्टि से आपको दांतों की परेशानी और आंखों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.इसी के साथ आंठवें घर में शनि के प्रभाव से जातक अपनी सेहत को लेकर थोड़ा असुरक्षित महसूस करेंगे और इसी से आपकी परेशानियां भी बढ़ेंगी.

प्रेम व वैवाहिक

प्रेम और शादीशुदा जीवन में भी कर्क राशि वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि शनि सांतवें घर के स्वामी के रुप में आंठवें घर में मौजूद है और इसी के साथ बृहस्पति दसवें घर में है, आपको इसके कारण रिश्तों में खटास का सामना करना पड़ सकता है.

पारिवारिक

आठवें घर में शनि के होने के कारण कर्क राशि के जातकों को परिवार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.परिवार में अनचाहे विवाद होने की संभावना है, साथ ही परिवार के लोगों में तालमेल की काफी कमी भी रह सकती है.

उपाय

  • प्रतिदिन 20 बार “ऊँ सोमिता नमः” का जाप करें

  • सोमवार के दिन चंद्रमा के लिए यज्ञ-हवन करें

  • सोमवार का व्रत करना भी मददगार होगा

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola