Monthly Kanya Rashifal October 2022: अक्टूबर माह का कन्या राशिफल, शारीरिक रूप स्फूर्तिवान महसूस करेंगे

Monthly Kanya Rashifal October 2022: साल का दसवां महीना आपके और आपके परिवार के लिए कैसा रहेगा, आपका व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा. आपकी कुंडली में कौन से योग बनेंगे. यहां देखें कन्या राशि का अक्टूबर महीने का राशिफल
कन्या- इस माह अचानक बहुत बड़ा लाभ प्राप्त होने की स्थिति बनेगी.हर कार्य में सफलता मिलेगी.बड़ी बहन और भाई की मदद से नयी योजना बनाने में सफल होंगे.व्यापार में धन लाभ मनमुताबिक रहेगा.संतान से खुशी का समाचार मिलेगा. सहकर्मी से मदद प्राप्त होगी.घरेलू कार्य करते समय सावधानी बरतें,चोट लग सकती है.
आप नए विकास की दिशा में विचार कर सकते है.नई पहचान बढ़ने की संभावना है.नौकरीपेशा लोगों के मन में भी लगातार नौकरी बदलने का विचार होगा और उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं.आप प्रतिस्पर्धा का सामना करेंगे लेकिन अगर काम के प्रति समर्पण है,तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. किसी प्रियजन से मुलाकात या बातचीत की संभावना होगी और आपके बीच काफी आकर्षण होगा लेकिन अपनी वाणी और व्यवहार में उतावलापन न आने दें.
नए रिश्तों की शुरूआत या प्रेम निवेदन के लिए बाद का चरण बेहतर है.अपनी वाणी के प्रभाव से आप विपरित लिंगीय पात्रों को आकर्षित करने में सक्षम होंगे. हालांकि, पारिवारिक संबंधों का तनाव अंतिम दिनों में परेशान कर सकता है. आप शारीरिक रूप से जीवंत और स्फूर्तिवान महसूस करेंगे और आपमें शक्ति का संचार होगा.
इस कारण आप तेजी से काम करेंगे.हालांकि,अनावश्यक या लापरवाहीपूर्ण जल्दबाजी न करें अन्यथा चोट लग सकती है.अभी गर्मी, रक्त परिसंचरण की शिकायत या आंखों में सूजन की अधिक संभावना होगी.माह के मध्य में दांत दर्द या मुंह से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है.हर कुछ आपके नियंत्रण में नहीं हो सकता.शॉर्टकट से खुद को दूर रखें.
लकी नंबर:- 2
लकी कलर:- केशरी
इस माह यदि आपको धन लाभ की अभिलाषा है तो शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










