मंगल का कर्क राशि में गोचर आज, जानें किन राशियों को रहना होगा सतर्क

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

mangal gochar 2025 today

Mangal Gochar 2025: 3 अप्रैल 2025 को मंगल ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेगा, जो 7 जून 2025 तक जारी रहेगा. जब मंगल अपनी नीच राशि में होता है, तब इसके प्रभाव और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाते हैं. जैसे-

विज्ञापन

Mangal Gochar 2025: मंगल ग्रह 3 अप्रैल 2025 को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, और 7 जून तक इसी राशि में रहेंगे. कर्क राशि मंगल के लिए नीच मानी जाती है, जिससे इस राशि में आने के बाद मंगल का प्रभाव कमजोर हो जाता है. इस स्थिति में, मंगल का यह गोचर कुछ राशियों के लिए नकारात्मक परिणाम ला सकता है. इन राशियों को स्वास्थ्य, व्यापार, पारिवारिक मामलों और आर्थिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

मंगल का कर्क राशि में आगमन और इसका ज्योतिषीय महत्व

मंगल 3 अप्रैल 2025 की रात 01:32 बजे कर्क राशि में पुनः प्रवेश करेगा और 7 जून 2025 तक इसी राशि में रहेगा. कर्क राशि में मंगल की स्थिति नीच मानी जाती है, जिससे इसकी प्रभावशीलता में कमी आती है. यह गोचर उस समय हो रहा है जब शनि मीन राशि में स्थित है और राहु-शनि का पिशाच योग भी बन रहा है. इसके साथ ही, गुरु का गोचर और राहु-केतु का परिवर्तन भी हो रहा है, जिससे इस अवधि में वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण प्रभाव देखने को मिल सकता है.

अप्रैल 2025 में इन राशियों पर पड़ेगा ग्रहों का असर, जानें पूरी भविष्यवाणी

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का कर्क राशि में प्रवेश अत्यंत शुभ और सकारात्मक हो सकता है. मंगल आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में संचरण करेगा, जो कि आय और इच्छाओं की पूर्ति का प्रतीक माना जाता है. इस स्थिति में आपकी विभिन्न इच्छाओं की पूर्ति संभव है.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा. मंगल आपके कर्म भाव में प्रवेश कर रहा है, जिससे नौकरीपेशा व्यक्तियों को नई नौकरी के आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. बेरोजगार लोगों को भी रोजगार मिलने की संभावना है, और करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर प्राप्त हो सकता है.

मीन राशि

कर्क राशि में मंगल का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए अत्यंत अनुकूल हो सकता है. मंगल आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहा है, जिससे छात्रों के लिए परीक्षा में प्रयास सफल रहने की संभावना है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola