Mangal Gochar 2024: मंगल कर रहे हैं मिथुन राशि में गोचर, मेष, सिंह समेत इन राशियों के सितारे चमकेंगे
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Aug 2024 12:40 PM
Mangal Gochar 2024 मंगल के गोचर से राशियों पर पड़ेगा क्या असर
Mangal Gochar 2024: मंगल, जो ग्रहों में सेनापति माने जाते हैं, 26 अगस्त को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और यहां 20 अक्टूबर तक रहेंगे. इस गोचर से राशियों पर क्या असर होगा. आइए जानें
Mangal Gochar 2024: भूमि भवन के स्वामी मंगल राजकुमार ग्रह बुध के राशि मिथुन में गोचर कर रहे है.मंगल एक राशि में 45 दिन तक रहते है फिर अपना राशि परिवर्तन करते है.अब तक मंगल वृष राशि में देवगुरु वृहस्पति के साथ में थे अब यह मिथुन राशि में गोचर करेगे. मंगल स्वभाव से क्रूर ग्रह है. इन्हे क्रोधी की संज्ञा मिली है.आपके कुंडली में मंगल शुभ हो तो साहसी, शस्त्रधारी,तथा सैन्य अधिकारी बनाता है अगर अशुभ रहे तो शत्रुता करवाता है.मंगल का मिथुन राशि में गोचर से कई राशियों पर नकारात्मक प्रभाव तथा कई राशियों को सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
Shukra Gochar 2024: शुक्र करेंगे गोचर, इन राशियों का आएगा गोल्डन टाइम
कब कर रहे है मंगल गोचर ?
26 अगस्त 2024 दिन सोमवार समय दोपहर 03:45 मिनट पर वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेगे.
मंगल के गोचर से मेष से मीन राशि वाले के लिए कैसा रहने वाला है
मेष
मेष राशि वाले तीसरे भाव में गोचर कर रहे है जो भौतिक सुख तथा भाई के सुख का भाव है. मंगल के गोचर से करियर में लाभ होगा लेकिन कठिन प्रयास करना पड़ेगा. साझे में कार्य करने वाले सतर्क रहे.आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगा.दाम्पत्य जीवन मिला -जुला रहेगा.
वृष
वृष राशि वाले को दूसरे भाव में मंगल गोचर करेगें जिसे कुटुंब के सुख में कमी बनेगा. व्यर्थ के कार्य से परेशान रहेंगे. चिंता बढ़ जाएगी. व्यापार में नुकसान होगा.खर्च बढ़ जायेगा. स्वास्थ्य पर ध्यान दे.
मिथुन
मिथुन राशि वाले को मंगल पहले भाव में गोचर करेगें जिसे पारिवारिक जीवन मिला जुला रहेगा.नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. पद प्रतिष्ठा में लाभ होगा.कार्य में लापरवाही नहीं करे. दाम्पत्य जीवन साधारण रहेगा.माता के स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.
कर्क
कर्क राशि वाले को मंगल द्वादश भाव में गोचर करेगें. कार्य का दबाव रहेगा.भौतिक सुख सुविधा के लाभ में कमी बनेगी.नौकरी में स्थान का परिवर्तन हो सकता है.विदेश यात्रा का योग बन रहा है.व्यापार में देर से लाभ होगा. स्वास्थ्य पर ध्यान दे.
सिंह
सिंह राशि को मंगल एकादश भाव में गोचर करेगें.इस राशि को धन का लाभ मिलेगा. करियर में सफलता मिलेगा.नौकरी में उन्नति होगी.व्योपार में खूब लाभ होगा. यह समय आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा.दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा.
कन्या
कन्या राशि वाले मंगल दशम भाव में गोचर करेगे. जिसे यह गोचर भाग्य में उन्नति देगा. पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा. व्यापार में लाभ होगा आय के कई स्त्रोत बनेंगे.दाम्पत्य जीवन में उत्साह रहेगा. स्वस्थ्य ठीक रहेगा.
तुला
तुला राशि वाले को मंगल नवम भाव में गोचर करेगे इस राशि को संभलकर रहने की जरुरत है.कार्य में बाधा उत्पन होगा.नए -नए यात्रा बनेंगे. उससे लाभ होगा. व्यापार ठीक चलेगा.नौकरी में आपकी स्थिति ठीक नही रहेंगी.अपनी मनमानी अनुसार कार्य नहीं करे भाग्य का साथ मिलेगा.
वृश्चिक
वृश्चिक राशि को मंगल अष्टम भाव में गोचर करेगे .जिसे दैनिक जीवन में थोडा सावधानी रखना पड़ेगा. काम का दबाव बढ़ जायेगा.अपने कार्य से संतुष्ट नहीं रहेगें. व्यापार में नुक्सान हो सकता है. आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगा.उतार
चढ़ाव बना रहेगा. आंख सम्बंधित समस्या बनेगा.
धनु
धनु राशि वाले को मंगल सप्तम भाव में गोचर करेगे. पारिवारिक जीवन मिला जुला रहेगा. करियर में काम का दबाव बनेगा. व्यापार ठीक नही चलेगी.चिंता बनेगी. पैसे की लेनदेन में सावधानी बरते.असमंजस की स्थिति बनी रहेगी. दाम्पत्य जीवन ठीक नहीं रहेगा.
मकर
मकर राशि वाले को मंगल छठे भाव में गोचर करेगे जिसे इस अवधि में खर्च पर नियंत्रण करना पड़ेगा. पुराने विवाद बढ़ जायेगे नौकरी करने वाले अधिकारी के साथ तालमेल बनाए रखे. व्योपार में नुकसान होगा.स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा. पारिवारिक जीवन साधारण रहेगा.
कुम्भ
कुंभ राशि के लिऐ मंगल पंचम में गोचर करेगे. इस राशि के लिऐ मंगल के गोचर फायदेमंद रहने वाला है.परिवार में मान सम्मान मिलेगा.परिवार में मांगलिक कार्य होंगे. नौकरी में पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा. व्यापार में लाभ होगा.प्रेम सम्बन्ध अच्छी स्थिति में रहेगी.रोमांस बढ़ जायेगा.स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
मीन
मीन राशि के लिए मंगल चौथे भाव में गोचर करेगे जिसे पारिवारिक जीवन मिला जुला रहने वाला है इस समय कार्य करते समय सावधानी रखे खर्च बढ़ जायेगा.आय में कमी होगी .शत्रु परेशान करेगे स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.
उपाय
मंगलवार को जरूरतमंद लोगो को भोजन कराएं.
मंगलवार को मसूर दाल का दान करे.
हनुमान चालीसा का पाठ करे.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










