मकर राशि वालों के लिए खर्च बढ़ने के संकेत, आज रखें बजट पर कंट्रोल
Published by : Neha Kumari Updated At : 09 Apr 2026 4:10 AM
9 अप्रैल 2026 का मकर राशिफल
Aaj Ka Makar Rashifal 9 april 2026 : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Makar Rashifal 9 april 2026: आज मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा का बारहवें भाव में होना खर्चों में वृद्धि का संकेत दे रहा है. मीन राशि में स्थित ग्रह आपके पराक्रम को बढ़ाएंगे, लेकिन भाई-बहनों से मतभेद की स्थिति भी बन सकती है. दूसरे भाव में बुध-राहु की स्थिति के कारण धन संचय में कठिनाई आ सकती है. वहीं, शुक्र का गोचर सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा.
करियर/बिजनेस: कार्यस्थल पर आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. कोर्ट-कचहरी के मामलों में धन खर्च हो सकता है. नौकरी में सहकर्मियों का व्यवहार थोड़ा असहयोगपूर्ण रह सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें. लंबी अवधि के निवेश पर विचार कर सकते हैं.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में थोड़ा तनाव रह सकता है. पार्टनर के साथ फोन पर बहस होने की संभावना है. शक और गलतफहमी से बचें. रोमांस की कमी महसूस हो सकती है. शांत रहकर पार्टनर की बातों को समझने की कोशिश करें. आज प्रपोज करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है.
स्वास्थ्य: नींद न आने की समस्या हो सकती है. पैरों में दर्द या मोच आने की आशंका है. मानसिक तनाव से बचने के लिए संगीत सुनें. आंखों की जांच करवाना फायदेमंद रहेगा. अधिक भागदौड़ से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.
- सावधानी: अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें.
- उपाय: आज के दिन पीले वस्त्र धारण करें और चने की दाल का दान करें, यह शुभ रहेगा.
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: गहरा नीला
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










