मकर राशिफल 3 जून 2026: बढ़ सकती हैं जिम्मेदारियां, जानें कैसा रहेगा दिन
Published by : Neha Kumari Updated At : 03 Jun 2026 4:10 AM
3 जून 2026 का मकर राशिफल
Aaj Ka Makar Rashifal 3 June 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Makar Rashifal 3 June 2026: आज का दिन आपके लिए थोड़ा सतर्कता बरतने का संकेत दे रहा है, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि से द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं. इस कारण अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे आपका बजट प्रभावित हो सकता है. मीन राशि में स्थित शनि और चंद्रमा का यह गोचर कुछ मामलों में चिंता या मानसिक असमंजस की स्थिति पैदा कर सकता है. हालांकि, विदेश से जुड़े कार्यों, आयात-निर्यात व्यवसाय या विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों को अच्छे अवसर और सफलता मिलने के संकेत हैं.
करियर-बिजनेस: आज व्यवसाय में कोई बड़ा निवेश या नया प्रयोग करने से पहले अच्छी तरह विचार करें. जोखिम भरे फैसलों से बचना बेहतर रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल की राजनीति से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. अपने दायित्वों को समय पर पूरा करें और गोपनीय मामलों में सावधानी बरतें.
रिलेशनशिप: पारिवारिक जीवन में कुछ मामलों को लेकर मतभेद या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है. ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लें. बड़ों की सलाह को महत्व दें और किसी भी विवाद को बातचीत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करें.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में थोड़ी भावनात्मक दूरी या तनाव महसूस हो सकता है. पार्टनर की किसी बात से मन आहत हो सकता है, लेकिन प्रतिक्रिया देने से पहले उनकी स्थिति को समझने की कोशिश करें. रिश्ते में धैर्य और संवाद बनाए रखना लाभदायक रहेगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें. अनियमित दिनचर्या के कारण नींद से जुड़ी परेशानी या आंखों में थकान महसूस हो सकती है. पैरों में दर्द या चोट लगने की आशंका है, इसलिए चलते समय और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें.
- सावधानी: बिना पूरी जानकारी के किसी अनजान व्यक्ति पर आर्थिक रूप से भरोसा करने से बचें.
- उपाय: शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
- शुभ रंग: नीला
- शुभ अंक: 8
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










