मकर राशिफल 3 अगस्त 2026: परिवार का मिलेगा साथ, संपत्ति से जुड़ी मिल सकती है खुशखबरी

3 अगस्त 2026 का मकर राशिफल
Aaj Ka Makar Rashifal 3 August 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Makar Rashifal 3 August 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में प्रगति, पारिवारिक सुख और मानसिक संतुलन लेकर आया है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, वहीं घर-परिवार में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा. आइए जानते हैं करियर, लव लाइफ, स्वास्थ्य, शुभ रंग, शुभ अंक और आज के विशेष उपाय.
करियर-बिजनेस
दिन के प्रथम भाग में साहस और संचार कौशल के बल पर कार्यों में अच्छी प्रगति होगी. चंद्रमा के चतुर्थ भाव में गोचर करने के बाद घर और कार्य के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक रहेगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से महत्वपूर्ण योजनाएँ समय पर पूरी होंगी. संपत्ति, वाहन अथवा पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं. व्यापारियों के लिए धैर्य और दूरदर्शिता भविष्य में अच्छा लाभ दिला सकती है.
रिलेशनशिप
परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा और आपसी रिश्ते मजबूत होंगे. माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है. घर का वातावरण सुख, शांति और सहयोग से भरपूर रहेगा.
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में भावनात्मक स्थिरता और विश्वास बढ़ेगा. साथी के साथ भविष्य को लेकर गंभीर योजनाएँ बन सकती हैं. विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन मधुर और संतुलित रहेगा. वहीं, अविवाहित लोगों के लिए परिवार की सहमति से शुभ रिश्ता तय होने की संभावना है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी. पर्याप्त विश्राम और संतुलित आहार आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा. घर और वाहन से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें. योग और ध्यान का नियमित अभ्यास मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक रहेगा.
आज का विशेष योग व उपाय
सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन शिवलिंग पर जल एवं बेलपत्र अर्पित करें और श्रद्धापूर्वक "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से पारिवारिक सुख, मानसिक शांति और जीवन में स्थिरता प्राप्त होती है.
शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 4
यह भी पढ़ें: नाग पंचमी 2026: तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










