मकर राशिफल 19 मार्च 2026: क्या मेहनत दिलाएगी सफलता या आलस्य से हाथ से निकलेंगे मौके?

आज 19 मार्च 2026 का मकर राशिफल
Makar Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए पराक्रम बढ़ाने वाला रहेगा. तृतीय भाव में सूर्य, शुक्र, शनि और चंद्रमा की युति आपको साहसी बनाएगी और छोटे भाई-बहनों से सहयोग दिलाएगी. छठे भाव में गुरु की स्थिति रोगों और कर्जों से मुक्ति दिलाने में सहायक होगी .
करियर-बिजनेस: आपकी राशि के द्वितीय भाव में मंगल, बुध और राहु की स्थिति धन के निवेश के लिए बहुत सावधानी बरतने की सलाह दे रही है. कार्यक्षेत्र में आपकी संचार शैली प्रभावशाली रहेगी, जिससे आप कठिन प्रोजेक्ट्स को भी समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे.
लव लाइफ: आज आप पार्टनर के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं . रिश्तों में नएपन का अहसास होगा और जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद दूर होने से मन काफी प्रसन्न रहेगा .
स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है, लेकिन बदलते मौसम के कारण गले में खराश या जुकाम की समस्या हो सकती है . सुबह-सुबह प्राणायाम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा और आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे कार्य में मन लगेगा.
सावधानी: भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है, धैर्य रखें और अपनी वाणी पर संयम बनाए रखे.
उपाय: भगवान नारायण को पीले फूल अर्पित करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करें .
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 4
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










