आज का मकर राशिफल: ऑफिस में मिलेगी तरक्की, चंद्रमा के गोचर से बढ़ेगा आत्मविश्वास

Published by : Neha Kumari Updated At : 10 Apr 2026 4:10 AM

विज्ञापन

10 अप्रैल 2026 का मकर राशिफल

Aaj Ka Makar Rashifal 10 April 2026 : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Makar Rashifal 10 April 2026 :  आज मकर राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा. दोपहर बाद चंद्रमा का आपकी राशि में प्रवेश मानसिक शांति और आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा. मीन राशि में स्थित चार ग्रह आपके पराक्रम भाव को मजबूत बना रहे हैं, जिससे आपकी मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं. आज लंबी दूरी की यात्रा भी संभव है.

करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आप नई चुनौतियों को आत्मविश्वास के साथ स्वीकार करेंगे और उनमें सफलता भी प्राप्त करेंगे. विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने के संकेत हैं. ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जिससे मनोबल बढ़ेगा. आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा और निवेश के लिए समय अच्छा है. अपनी मेहनत के दम पर आप एक नई पहचान बनाने में सफल रहेंगे.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें. हालांकि, दोपहर के बाद रिश्तों में मधुरता आएगी और रोमांस बढ़ेगा. आप अपने पार्टनर को प्रपोज भी कर सकते हैं. साथ में डिनर प्लान करने से रिश्ते और मजबूत होंगे. पुरानी गलतफहमियां भी दूर हो सकती हैं.

  • स्वास्थ्य: थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. संतुलित आहार लें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. मानसिक तनाव कम करने के लिए संगीत का सहारा लें और नियमित रूप से हल्का व्यायाम करें.
  • सावधानी: घर के बड़ों की सलाह के बिना कोई बड़ा निर्णय न लें.
  • उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें.शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: नीला

यहा पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola