मकर राशिफल 1 जून 2026: आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, निवेश से मिल सकता है फायदा 

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Makar Rashifal

1 जून 2026 का मकर राशिफल

Aaj Ka Makar Rashifal 1 June 2026 : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Makar Rashifal 1 June 2026: आज का दिन आर्थिक लाभ और इच्छाओं की पूर्ति कराने वाला रह सकता है. चंद्रमा आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में शाम 6:14 बजे तक रहेंगे, इसके बाद बारहवें भाव में गोचर करेंगे. ग्यारहवें भाव का चंद्रमा आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ दिलाने में सहायक रहेगा. पंचम भाव में स्थित सूर्य विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों के लिए शुभ परिणाम देने वाले हैं. वहीं, छठे भाव में बुध, गुरु और शुक्र की युति आपको कर्ज, प्रतिस्पर्धा और विरोधियों पर नियंत्रण पाने में मदद करेगी. हालांकि शाम के बाद खर्चों और मानसिक तनाव को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी.

करियर-बिजनेस

करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में दिन लाभदायक रह सकता है. ग्यारहवें भाव का चंद्रमा अचानक आर्थिक लाभ और नए अवसर प्रदान कर सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए छठे भाव में स्थित गुरु और बुध कार्यक्षेत्र में मजबूती और सम्मान दिलाने वाले रहेंगे. विरोधी या प्रतिस्पर्धी आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे. चौथे भाव में स्थित मंगल भूमि, भवन या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत दे रहा है. शाम के बाद चंद्रमा के बारहवें भाव में प्रवेश करने पर विदेशी कंपनियों, आयात-निर्यात या अंतरराष्ट्रीय कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है.

रिलेशनशिप

पारिवारिक जीवन में मिश्रित परिणाम देखने को मिल सकते हैं. ग्यारहवें भाव के चंद्रमा के प्रभाव से बड़े भाई-बहनों और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं. हालांकि चौथे भाव में मंगल की स्थिति घर के वातावरण में कभी-कभी तनाव या बहस की स्थिति पैदा कर सकती है, इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें. छठे भाव में स्थित गुरु परिवार के किसी पुराने विवाद को सुलझाने में मददगार साबित हो सकते हैं. शाम के बाद किसी यात्रा या पारिवारिक कारणों से घर से दूर जाना पड़ सकता है.

लव लाइफ

प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा. पंचम भाव में स्थित सूर्य के कारण अहंकार या अपनी बात मनवाने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है, इसलिए पार्टनर के साथ बातचीत में विनम्रता बनाए रखें. छठे भाव में स्थित शुक्र के कारण व्यस्तता या समय की कमी महसूस हो सकती है, जिससे मुलाकात या संवाद में थोड़ी कमी आ सकती है. शाम तक ग्यारहवें भाव का चंद्रमा रिश्तों में संतुलन बनाए रखेगा. हालांकि शाम के बाद बारहवें भाव में चंद्रमा के आने से भावनात्मक दूरी या संवेदनशीलता बढ़ सकती है, जिसे खुलकर बातचीत करके दूर किया जा सकता है.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिहाज से दिन का पहला भाग अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा, लेकिन शाम के बाद थोड़ी सावधानी आवश्यक होगी. तीसरे भाव में स्थित शनि और बारहवें भाव में गोचर करते चंद्रमा के प्रभाव से अनिद्रा, आंखों में थकान या पैरों में दर्द जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं. छठे भाव में ग्रहों की स्थिति पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकती है, इसलिए खान-पान में लापरवाही न करें. हल्का और संतुलित भोजन, पर्याप्त पानी तथा नियमित सैर आपके लिए लाभदायक रहेगी.

  • सावधानी: वाणी पर नियंत्रण रखें और पेट से जुड़ी समस्याओं के प्रति सतर्क रहें.
  • उपाय: हल्का एवं सुपाच्य भोजन करें, नियमित सैर करें और नीले रंग का अधिक प्रयोग करें.
  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक: 8

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola