Libra Monthly Horoscope October 2024: तुला राशि के जातकों के परिवार में खूब उन्नति होगी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Sep 2024 11:29 AM

विज्ञापन

Libra Monthly Horoscope October 2024

Libra Monthly Horoscope October 2024: तुला राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल अक्टूबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं तुला राशि का मासिक राशिफल.

विज्ञापन

Libra Monthly Horoscope October 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि अक्टुबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा.मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

पारिवारिक जीवन

अक्तूबर के महीने में पारिवारिक जीवन माह के तीसरे सप्ताह तक बहुत सारे खुशियां मिलेगा.चौथे भाव के स्वामी शनि पंचम भाव में वक्री अवस्था में है कुटुंब सुख के स्वामी मंगल नवम भाव में है. पारिवारिक रिश्ता मजबूत बनेगा. रिश्तेदार का सपोर्ट मिलेगा कार्य क्षेत्र में परिवार के सदस्य आपको सहयोग करेगे. परिवार में खूब उन्नति होगी मंगल 20 अक्तूबर को दशम भाव में जायेगे परिवार में थोड़ी तनाव बनेगी.लेकिन भौतिक सुख सुविधा का भरपूर लाभ मिलेगा.माता पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.भाई बहन का सहयोग आपके अनुकूल नहीं मिलेगा.

Scorpio Monthly Horoscope October 2024: वृश्चिक राशि के जातकों पर पारिवारिक कार्य का दबाव बनेगा

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार में आपको लाभ मिलेगा व्यापार में पुराना विवाद बना हुआ था वह दूर होगा.व्यापारिक रिश्ते मजबूत बनेगा बिजनेश के स्वामी मंगल 20 अक्तूबर तक नवम भाव में है फिर यह दशम भाव में जायेगे व्यापार में शत्रु परेशान करेगें. सरकारी क्षेत्र में व्यापार किए है लाभ होगा.अपनी मेहनत से व्यापार को आगे बढ़ाएंगे. नौकरी करने वाले के लिए कार्य का बोझ ज्यादा बनेगा इस माह कार्य क्षेत्र में मेहनत करके नौकरी को बड़ी आसान बना लेगे. अधिकारी का सहयोग मिलेगा जो लोग टेक्निकल कार्य करते है उनको थोड़ी परेशानी होगी.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों को इस माह कड़ी मेहनत करना पड़ेगा.पंचम भाव में शनि वक्री होकर बैठे है 20 अक्तूबर के बाद जो लोग इंजीनियरिग तथा डॉक्टर की पढाई कर रहे है उनका पूरा ध्यान पढाई पर रहेगा उन्हें अध्यापक का सहयोग मिलेगा. कालेज में पढाई करने वाले को शिक्षा में ध्यान देना पड़ेगा तब आगे की तैयारी ठीक ढंग से करेगे .करियर में में आप सफल रहेंगे .इस माह आप अपना डिसीजन लेने की क्षमता मजबूत करें.कार्य को लेकर व्यस्थ रहेंगे.प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनको लिए यह माह बढ़िया रहेगा.

प्रेम जीवन


अक्तूबर का महिना आपके प्रेम सम्बन्ध के लिए बहुत ही उत्तम रहने वाला है.प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे पर विश्वास बनेगा. अपने प्रेमी को प्रसन्न करने के कुछ भी करने को तैयार रहेगें. 20 अक्तूबर के बाद प्रेमिका के साथ थोड़ी अनबन बनेगा. इस माह प्रेम विवाह को लेकर बात चल सकती है विवाहित जीवन में माह के शुरूआत में बहुत मधुर रिश्ता बनेगा.पति पत्नी यात्रा पर निकल सकते है जिसे मन प्रसन्न रहेगा.17 अक्तूबर के बाद दाम्पत्य जीवन में तनाव बनेगा लेकिन आप प्रयास करे रिश्ता ठीक रहें.

स्वास्थ्य

स्वास्थ माह के दूसरे सप्ताह तक ठीक रहेगा. शरीर में पूरा उर्जा बनेगा. छठे भाव में राहु आठवें भाव में वृहस्पति होने के कारण स्वास्थ्य में तकलीफ दे सकते है .आपको पैर में
समस्या बनेगा.आंख सम्बंधित समस्या बनेगा.माह के अंतिम सप्ताह त्वचा सम्बंधित समस्या बनेगा अगर आपके स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या बने तुरंत डॉक्टर से सलाह ले .

लकी नंबर: 6
लकी कलर: फिरोजा

उपाय


प्रत्येक शनिवार को शनि महराज का पूजन करे कला उरद दान करे.

हनुमान चालीसा का पाठ करे

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola