Libra Monthly Horoscope November 2024: तुला राशि के जातक मौसमी बिमारी से परेशान रहेंगे
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Nov 2024 3:09 PM
Libra Monthly Horoscope November 2024
Libra Monthly Horoscope november 2024: तुला राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल नवंबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं तुला राशि का मासिक राशिफल.
Libra Monthly Horoscope November 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि नवंबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है.मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.
पारिवारिक जीवन
तुला राशि वाले को पारिवारिक जीवन कष्टकारी रहेगा सूर्य नीच राशि में है मंगल कर्क राशि में है चौथे भाव के स्वामी शनि पंचम भाव में वक्री है परिवार के सदस्यो के साथ अनबन बनेगा,अगर आप वाणी पर नियंत्रण नहीं करें तब विवाद बढ़ जायेगा.मंगल आपके पारिवारिक संपति को लेकर विवाद बढ़ा सकते है इस माह आप धैर्य रखें, खर्च भी बढ़ जायेगा. उत्तेजित होकर कार्य नहीं करें.परिवार के बुजुर्ग के स्वास्थ्य खराब हो सकता है .
व्यापार तथा नौकरी
व्यापारी वर्ग के लिए इस माह मिला जुला रहने वाला है जो लोग ट्रेडिंग का कारोबार कर रहे है उनको लाभ मिलेगा.सूर्य की दृष्टी सप्तम भाव में बना हुआ है.व्यापारी को इस माह अच्छा लाभ मिलेगा.साझे में व्यापार कर रहे उन्हें लाभ मिलेगा लेकिन आप दोनों के रिश्ते में अनबन हो सकता है. शेयर मार्किट से सम्बंधित व्यापार या ऑनलाइन व्यापार किए है उनको लाभ मिलेगा.नौकरी करने वाले को कार्य क्षेत्र में सतर्क होकर कार्य करें शनि पंचम भाव में बैठे है अधिकारी का दबाव बनेगा 16 नवंबर बाद कार्य क्षेत्र अनुकूल रहेगा.कार्य क्षेत्र में मन लगेगा.
शिक्षा तथा करियर
विधार्थियों को इस माह पढाई में मान लगेगा आपके शिक्षा में किए गए मेहनत का परिणाम अनुकूल रहने वाला है.आप निरंतर आगे बढ़ेंगे. समय का उपयोग करें अपनी मेहनत जारी रखें. ग्रेजुएशन की पढाई करने वाले छात्र को परिवार तथा अध्यापक से अच्छा सहयोग मिलेगा केमिकल तथा मेकेनिकल की पढाई करने वाले छात्र इस माह आपको अच्छी सफलता मिलेगी .करियर में थोडी परेशानी हो सकती है छठे भाव में राहु परेशान करेंगे लेकिन धैर्य के साथ रहे. आठवें भाव में गुरु आपको आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ देंगे.
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन में नवंबर का महीना ठीक नहीं रहेगा पंचम भाव में शनि वक्री अवस्था में होने के कारण प्रेमी के साथ नोक झोंक होते रहेगा.उनको समझना तथा उनके बात को सोच समझ कर जवाब देना पड़ेगा.जल्दबाजी की निर्णय आपके रिश्ते में परेशानी बन सकता है,प्रेम जीवन में किसी अंजान व्यक्ति का दखल अंदाज हो सकता है वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा आप दोनों की साझेदारी अच्छी रहेगी.
स्वास्थ्य
इस माह स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा,मौसमी बिमारी से परेशान रहेंगे. वृहस्पति आठवें भाव में रहेंगे गला तथा पेट सम्बंधित समस्या बन सकता है.इस माह सूर्य नीच राशि में है मंगल नीच राशि में है आंख सम्बंधित समस्या बनेगा.
लकी नंबर : 8
लकी कलर : ग्रे
उपाय
प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.
कबूतर को चारा खिलाए केतु के मंत्र का जाप करें.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










