तुला राशिफल 10 अगस्त 2026: नए अवसरों से बढ़ेगी कमाई, करियर में मिलेगा सम्मान
तुला राशिफल 10 अगस्त 2026
Aaj Ka Tula Rashifal 10 August 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Tula Rashifal 10 August 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर लेकर आ सकता है. दिन की शुरुआत में आय के नए स्रोत और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनने के योग हैं. वहीं, दिन के दूसरे भाग में खर्चों को लेकर सावधानी बरतनी होगी. करियर में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और प्रेम व पारिवारिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी.
करियर-बिजनेस
दिन के प्रथम भाग में चंद्रमा के लाभ भाव में होने से आय के नए अवसर मिलेंगे और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेंगे. दिन के उत्तरार्ध में चंद्रमा के द्वादश भाव में आने से खर्चों और गोपनीय योजनाओं के मामले में सावधानी बरतना आवश्यक रहेगा. सूर्य के दशम भाव में होने से करियर में पद-प्रतिष्ठा, नई जिम्मेदारियां और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार में योजनाबद्ध निवेश और दूरदर्शिता भविष्य में अच्छे लाभ का आधार बनेगी.
रिलेशनशिप
परिवार में सुख और सहयोग का वातावरण बना रहेगा. बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए प्रेरणादायक रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपसी विश्वास और समझ पहले से अधिक मजबूत होगी. मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे.
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता और विश्वास बढ़ेगा. साथी के साथ भविष्य को लेकर सकारात्मक चर्चा हो सकती है. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. अविवाहित लोगों को धैर्य रखने पर मनचाहा प्रस्ताव मिलने की संभावना है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक काम और अनियमित दिनचर्या से बचें. योग, प्राणायाम और संतुलित भोजन आपको ऊर्जावान बनाए रखेंगे. पर्याप्त नींद और मानसिक विश्राम लेना लाभकारी रहेगा. सकारात्मक सोच पूरे दिन उत्साह बनाए रखेगी.
आज का विशेष योग और उपाय
सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है. शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें तथा 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि इससे मानसिक शांति, उत्तम स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है.
शुभ रंग: सिल्वर शुभ अंक: 7
यह भी पढ़ें: कामिका एकादशी 2026: विष्णु जी के 108 नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










