Leo Monthly Horoscope November 2024: सिंह राशि के जातकों का नवंबर माह में परिवार के साथ विवाद होगा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Nov 2024 3:24 PM

विज्ञापन

Leo Monthly Horoscope November 2024

Leo Monthly Horoscope november 2024: सिंह राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल नवंबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से सिंह राशि का मासिक राशिफल

विज्ञापन

Leo Monthly Horoscope November 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि नवंबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है.मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं।जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

पारिवारिक जीवन

सिंह राशि वाले का पारिवारिक जीवन नवंबर का महीना मिला जुला रहेगा, लेकिन बीच -बीच में परिवार के साथ विवाद बनेगा,परिवार के सदस्यो को अपने ऊपर घमंड ज्यादा बढ़ जायेगा.वृहस्पति अनुकूल स्थिति में नहीं होने के कारण पारिवारिक विवाद में बढ़ोतरी दिखाई देगा इसलिए इस माह संयम के साथ कार्य करें ,अपने आप को पारिवारिक विवाद से दूर रखें,16 नवंबर के बाद पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ जाएगी.इस माह खर्च पर नियंत्रण करना पड़ेगा.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारी को इस माह लाभ में कमी होगा.व्यापार के स्वामी शनि स्वगृही होकर वक्री है वृहस्पति वक्री अवस्था में है इसलिए इस माह में निवेश नहीं करें धन का नुकसान हो सकता है .आप व्यापार में जी जान लगाकर मेहनत करेंगे लेकिन परिणाम अनुकूल नहीं मिलेगा जो लोग नए व्यापार की योजना बनाए है इस माह स्थगित करें नहीं तो परेशानी झेलनी पड़ेगी .नौकरी करने वाले को कार्य क्षेत्र में संभल कर रहना पड़ेगा.शनि सप्तम भाव में मंगल द्वादश भाव में है जिसे कार्य क्षेत्र में ध्यान देना पड़ेगा लेकिन बिच बिच में नए नौकरी के ऑफर मिल सकता है.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों के लिए इस माह उतम रहने वाला है पंचम भाव के स्वामी वृहस्पति दसवें भाव में है सूर्य तीसरे भाव में कर्क राशि में नीच होकर बैठे है जिसे विधार्थियों को कई नए अवसर मिलेगा.सहपाठी का सहयोग मिलेगा.उच्य शिक्षा की पढाई करने वाले छात्र अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे जो लोग मेडिकल या मिडिया से जुडे पढाई कर रहे है उनके लिए उत्तम रहेगा. करियर में में उतार चढ़ाव बन सकता है छठे भाव के स्वामी शनि सातवे भाव में बैठे है मंगल की दृष्टी छठे भाव पर है करियर में ध्यान से कार्य करना पड़ेगा.अधिकारी के साथ मिलजुलकर रहे .

प्रेम जीवन

प्रेम सम्बन्ध में आपको प्रेमी से अनबन की स्थिति बनेगी पंचम भर के स्वामी वृहस्पति दशम भाव में बैठे है जिसे प्रेमी के साथ कुछ बात को लेकर विवाद बढ़ जायेगा लेकिन 16 नवंबर के बाद नए प्रेम सम्बन्ध बन सकता है.वैवाहिक जीवन मिला जुला रहने वाला है लेकिन मंगल की दृष्टी शनि पर बना हुआ है जिनके वैवाहिक जीवन में विवाद चल रहा है उनको इस माह संभलकर रहना पड़ेगा.

स्वास्थ्य

इस माह स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.केतु दूसरे भाव में तथा राहु आठवें भाव पर है स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरुरत है.वाहन चलते समय सावधानी रखें हड्डी टूट सकती है .जिसमे खर्च ज्यादा होगा इसलिए सोच विचार कर कार्य करें.

लकी नंबर : 7
लकी कलर : आसमानी

उपाय

प्रत्येक रविवार को उगते हुए सूर्य को जल दे.
मंगल के मंत्र का जाप करें तथा हनुमान चालीसा का पाठ करें.
प्रत्येक शनिवार को सफाईकर्मी को भोजन कराएं लाभ होगा.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola