Leo Monthly Horoscope June 2025: सिंह राशि वालों के जीवन में अशांति हो सकती है, पढ़ें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 May 2025 6:40 PM

विज्ञापन

Leo Monthly Horoscope June 2025

Leo Monthly Horoscope June 2025: जून 2025 सिंह राशि के जातकों के लिए नई उम्मीदों और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. इस माह कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं, वहीं पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं. आइए जानते हैं, यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि जून 2025 का मासिक राशिफल

Leo Monthly Horoscope June 2025: जून का महीना कैसा रहेगा—यह सवाल हर किसी के मन में आता है. क्या परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी? व्यापार में तरक्की होगी या नई चुनौतियाँ सामने आएंगी? इन सभी सवालों के जवाब लेकर आए हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा, जिन्होंने आपकी राशि और कुंडली पर ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का सूक्ष्म विश्लेषण किया है.

परिवारिक जीवन

  • सिंह राशि वालों के लिए जून की शुरुआत पारिवारिक मामलों में चुनौतीपूर्ण रह सकती है.
  • पहले सप्ताह में पारिवारिक कलह और भाई-बहनों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है.
  • 7 जून के बाद स्थितियों में सुधार होगा और तनाव में कमी आएगी.
  • हालांकि, मंगल और केतु की युति पारिवारिक वातावरण में फिर से कुछ अशांति ला सकती है.
  • संवाद करते समय संयम बनाए रखें. आय सामान्य बनी रहेगी.

व्यापार एवं नौकरी

  • इस माह व्यापारियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है.
  • व्यापार आपकी अपेक्षा के अनुसार नहीं चलेगा.
  • व्यापार भाव में राहु और नवम भाव में बुध का प्रभाव है, इसलिए ग्राहकों से तालमेल बनाकर रखें.
  • निवेश से इस महीने बचना ही बेहतर रहेगा.
  • नौकरीपेशा लोगों के लिए यह माह लाभकारी रहेगा.
  • 15 जून के बाद सरकारी नौकरी करने वालों का तबादला संभव है.
  • वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, समय का सदुपयोग करें.

शिक्षा और करियर

  • विद्यार्थियों के लिए जून का महीना सफलता लेकर आएगा.
  • इस माह आपकी ऊर्जा और प्रदर्शन बेहतर रहेगा.
  • कॉलेज छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन सहपाठियों पर अधिक निर्भर न रहें.
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को सफलता मिलने के संकेत हैं.
  • करियर में उन्नति होगी और आपकी बुद्धिमत्ता तथा नैतिकता के बल पर माह के अंत तक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

प्रेम जीवन

  • प्रेम जीवन इस महीने सुखद रहेगा.
  • अपने धैर्य और समझदारी से आप संबंधों को मजबूत बनाए रखेंगे.
  • प्रेमी का साथ मिलेगा और भावनात्मक संबंध गहराएंगे.
  • प्रेम विवाह का प्रस्ताव भी मिल सकता है.
  • जो अविवाहित हैं, उनके जीवन में नया रिश्ता दस्तक दे सकता है.
  • वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें.
  • संतान सुख के योग बन रहे हैं.

स्वास्थ्य

  • स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना अनुकूल नहीं है.
  • थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी समस्या बन सकती है.
  • ब्लड प्रेशर अनियंत्रित रह सकता है, गुस्से पर नियंत्रण जरूरी है.
  • डायबिटीज के मरीज विशेष ध्यान दें.
  • वाहन चलाते समय सतर्क रहें.

शुभ अंक और रंग

  • लकी नंबर: 5
  • लकी रंग: पीला

विशेष उपाय

  • प्रतिदिन भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और गणेश मंत्र का जाप करें.
  • सुबह के समय तांबे के लोटे में जल और लाल चंदन डालकर उगते सूर्य को अर्घ्य दें.

संपर्क जानकारी
जन्मकुंडली, वास्तु और व्रत-त्योहार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola