कुंभ साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 मार्च 2026: क्या इस सप्ताह रिश्तों में बढ़ेगा तनाव या करियर में मिलेगी राहत?

Updated:
विज्ञापन
Kumbh Saptahik Rashifal

15 से 21 मार्च 2026 का कुंभ साप्ताहिक राशिफल

Kumbh Saptahik Rashifal 15 to 21 March 2026: क्या इस सप्ताह कुंभ राशि वाले जातकों के प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी? क्या स्वास्थ्य मजबूत रहेगा या थोड़ी थकान परेशान करेगी? क्या करियर में प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे? जानने के लिए पढ़ें कुंभ साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Kumbh Saptahik Rashifal 15 to 21 March 2026: इस सप्ताह आपकी राशि में मंगल, बुध और राहु का प्रभाव आपको अत्यधिक ऊर्जावान और महत्वाकांक्षी बनाएगा. द्वितीय भाव में शुक्र-शनि की युति आपकी वाणी में प्रभाव पैदा करेगी और निवेश से अच्छा रिटर्न दिला सकती है. इस सप्ताह आपके मन में नए विचार और योजनाएं जन्म ले सकती हैं. आप अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर रहेंगे. सामाजिक जीवन में आपकी सक्रियता बढ़ेगी.

करियर-बिजनेस: इस सप्ताह करियर और व्यवसाय में धीरे-धीरे प्रगति के संकेत मिलेंगे. व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. किसी नई योजना पर काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार करना आवश्यक होगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य में मेहनत करनी होगी, लेकिन उसका परिणाम सकारात्मक मिल सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है.

रिलेशनशिप: पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी और आप अपने प्रियजन के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं. परिवार के किसी सदस्य की सफलता से घर का वातावरण खुशहाल रहेगा.

हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से आप स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं. पैरों या जोड़ों में हल्का दर्द हो सकता है, इसलिए आराम का ध्यान रखें.

सावधानी: इस सप्ताह किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें. सोच-समझकर लिए गए निर्णय ही आपके लिए लाभकारी रहेंगे.

उपाय: शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 21 बार जप करें. जरूरतमंद लोगों को काला तिल या काले वस्त्र का दान करना शुभ रहेगा.

लकी डेट: 16, 20, 21
लकी कलर: हरा, सफेद, गुलाबी
लकी दिन: बुधवार, शुक्रवार

यहां पढ़े राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola