कुंभ साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 मार्च 2026: क्या इस सप्ताह नई ऊर्जा और आत्मविश्वास आपको दिलाएंगे बड़ी उपलब्धि?

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 मार्च 2026
Kumbh Saptahik Rashifal 8 to 14 March 2026: आपकी राशि में बने पंचग्रही योग से इस सप्ताह आपके व्यक्तित्व और करियर में क्या बड़े बदलाव आएंगे? क्या रिश्तों में पारदर्शिता बनी रहेगी या गलतफहमियां बढ़ेंगी? सेहत और व्यापार के लिए यह सप्ताह क्या संकेत दे रहा है? पढ़ें कुंभ साप्ताहिक राशिफल
Kumbh Saptahik Rashifal 8 to 14 March 2026: कुम्भ राशि: इस सप्ताह आपकी राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु का शक्तिशाली चतुर्थ ग्रही योग बना हुआ है, जो आपको अत्यंत ऊर्जावान और सक्रिय बनाएगा. आपकी राशि पर गुरु की शुभ दृष्टि होने से मानसिक भ्रम दूर होंगे और सही निर्णय लेने की शक्ति मिलेगी. यह हफ्ता आपके लिए सामाजिक संपर्क, कार्य में स्थिरता और मानसिक संतुलन को बनाए रखने का रहेगा.
करियर/बिजनेस: इस हफ्ते नौकरीपेशा जातकों के लिए सकारात्मक रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के ग्रह आपको कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने का मौका देंगे. आपके प्रयासों को मान्यता मिलेगी और अधिकारी वर्ग से समर्थन मिलेगा. नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट में सफलता के योग हैं. व्यापारी जातकों के लिए यह सप्ताह लाभकारी रहेगा. नए अनुबंध और ग्राहक मिलने के अवसर बन सकते हैं.
लव लाइफ: आपकी राशि में चार ग्रहों की युति आपको बेचैन रख सकती है, जिससे फोन पर हुई बात अचानक झगड़े का रूप ले सकती है. राहु के भ्रम से बचें और अपने साथी पर भरोसा दिखाएं, क्योंकि प्यार में तकरार के बाद की सुलह आपके रिश्ते को और भी ज्यादा मीठा बना देगी.
रिलेशनशिप: इस सप्ताह पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे. आपकी राशि में मंगल-राहु की उपस्थिति के कारण कभी-कभी स्वभाव में उग्रता आ सकती है, जिसे नियंत्रित रखना होगा. अविवाहित जातकों के लिए विवाह या प्रेम संबंध में शुभ समाचार संभव है.
हेल्थ: इस हफ्ते स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आपकी राशि में कई ग्रहों के होने से सिरदर्द या उच्च रक्तचाप की हल्की समस्या हो सकती है. संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम आवश्यक है. योग और प्राणायाम मानसिक शांति बनाए रखेंगे.
सावधानी: जल्दबाजी में कोई भी बड़ा निर्णय न लें. विवादों से दूरी बनाए रखें.
उपाय: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले चने का दान करें.
- लकी डेट: 10, 11, 12
- लकी रंग: सफेद, नीला, गुलाबी
- लकी दिन: शुक्रवार, सोमवार, शनिवार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




